CG News: CM हाउस के सामने आत्मदाह की चेतावनी देने वाली महिला गायब, विकलांग बेटी भी लापता, जानें पूरा मामला

महासमुंद जिले की 70 वर्षीय महिला प्रतिभा मसीह, जिन्होंने CM हाउस के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी थी, अपनी विकलांग बेटी और नातियों के साथ लापता हो गई हैं। प्रशासन और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

CG News: CM हाउस के सामने आत्मदाह की चेतावनी देने वाली महिला गायब, विकलांग बेटी भी लापता, जानें पूरा मामला

Woman Missing After Suicide Threat at CM House : मकान विवाद को लेकर आत्मदाह की चेतावनी देने वाली महासमुंद जिले की 70 वर्षीय वृद्ध महिला प्रतिभा मसीह अपनी विकलांग बेटी और दो नातियों के साथ रविवार सुबह से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस बीते 24 घंटों से उनकी तलाश में जुटी हुई है।

publive-image

क्या है मामला?

लहरौद गांव, वार्ड क्रमांक 6 निवासी प्रतिभा मसीह ने वर्ष 2017 में एक मकान खरीदा था। वर्ष 2019 में आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने गांव की ही एक शासकीय शिक्षिका गंगादेवी ध्रुव से ₹73,000 उधार लिए। समझौते के अनुसार, छह माह में राशि लौटाकर मकान वापस लेने की बात तय हुई थी।

प्रतिभा मसीह का आरोप है कि तय समय से पहले ही जब उन्होंने पैसे लौटाने की कोशिश की, तो शिक्षिका ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और मकान पर अपना अधिकार जताने लगीं। इससे आहत होकर महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में न्याय की गुहार लगाई और चेतावनी दी कि यदि 10 जून तक न्याय नहीं मिला, तो वे मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी।

पुलिस अधिकारी की डांट के बाद हुईं लापता

publive-image

सूत्रों के अनुसार, घटना से दो दिन पहले एक पुलिस अधिकारी द्वारा डांट-फटकार लगाने से प्रतिभा मसीह खुद को अपमानित महसूस कर रही थीं। इसी के बाद रविवार सुबह से वे लापता हो गईं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा महिला और उनके परिवार की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

प्रतिभा मसीह ने शिक्षिका पर गांव की शासकीय बड़ेझाड़ मद की भूमि पर अवैध कब्जा करने और निर्माण कार्य कराने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षिका ने केवल उनके मकान पर नहीं, बल्कि सरकारी ज़मीन पर भी अनधिकृत निर्माण कर रखा है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

पिथौरा के एसडीएम ने कहा, "जनदर्शन के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। यह प्रथम दृष्टया धन लेनदेन का मामला प्रतीत होता है। स्टांप पेपर के आधार पर लेनदेन किया गया है। हम पटवारी को भेजकर मौके की वस्तु स्थिति की जांच कराएंगे और यथासंभव आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

समाज में सवाल और चिंता

प्रतिभा मसीह की चेतावनी और उसके बाद अचानक लापता हो जाना प्रशासनिक संवेदनशीलता और आम नागरिक की असुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करता है। एक बुजुर्ग महिला, मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी और बच्चों के साथ इस प्रकार से लापता होना किसी भी प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती है।

ये भी पढ़ें : CG News: नक्सली हमले में शहीद हुए ASP आकाश राव, IED ब्लास्ट में SDOP व TI सहित 4 पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article