Raja Bhaiya: राजा भैया और भानवी सिंह के विवाद में MLC अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी को घेरा, कहा-घर की बात को बनाया गॉसिप

Raja Bhaiya FIR: कुंडा के विधायक और पूर्व मंत्री राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे विवाद में अब MLC अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी भी शामिल हो गए हैं। अक्षय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर भानवी सिंह को निशाना बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भानवी सिंह घर की बात को सार्वजनिक कर राजा भैया की छवि को धूमिल करने का काम कर रही हैं।

Raja Bhaiya: राजा भैया और भानवी सिंह के विवाद में MLC अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी को घेरा, कहा-घर की बात को बनाया गॉसिप

हाइलाइट्स

  • राजा भैया और भानवी सिंह के विवाद में MLC अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी को घेरा
  • भानवी सिंह घर की बात को सार्वजनिक कर राजा भैया की छवि को धूमिल करने का काम कर रही
  • राजा भैया भानवी के इस व्यवहार के चलते पिछले 10 सालों से अलग रह रहे हैं

Raja Bhaiya FIR: कुंडा के विधायक और पूर्व मंत्री राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे विवाद में अब MLC अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी भी शामिल हो गए हैं। अक्षय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर भानवी सिंह को निशाना बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भानवी सिंह घर की बात को सार्वजनिक कर राजा भैया की छवि को धूमिल करने का काम कर रही हैं।

अक्षय प्रताप सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, "भानवी सिंह का असली चेहरा लोगों के सामने लाना जरूरी है। राजा भैया इस मामले पर चुप हैं, लेकिन भानवी सिंह लगातार विष वमन कर रही हैं। कोई पत्नी अपने पति के खिलाफ ऐसा नहीं कहती और न ही लिखती। यही वजह है कि राजा भैया भानवी के इस व्यवहार के चलते पिछले 10 सालों से अलग रह रहे हैं।

https://twitter.com/GopalJiMLC/status/1899680499980968383

संपत्ति विवाद पर तीखा हमला

अक्षय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि भानवी सिंह को राजा भैया से विवाह के बाद भदरी की विरासत से भरपूर संपत्ति मिली है। उन्होंने दावा किया कि भानवी सिंह को राजा भैया से भी ज्यादा संपत्ति मिली है और वह कई सालों से उनसे अधिक आयकर रिटर्न भरती हैं।

अदालत के जरिए राजा भैया से 10 लाख रुपये प्रति माह की मांग

अक्षय प्रताप ने आरोप लगाया, "इसके बावजूद भानवी सिंह ने अदालत के जरिए राजा भैया से 10 लाख रुपये प्रति माह की मांग की। कुछ ही दिनों बाद उन्हें लगा कि यह रकम उनके शौक पूरे करने के लिए कम है। इसके बाद उन्होंने 100 करोड़ रुपये के साथ 25 लाख रुपये प्रति माह की मांग की। यह मांग सही है या गलत, इसका निर्णय मैं आप पर छोड़ता हूं।"

भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ कई आरोप लगाए

राजा भैया और भानवी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पिछले 10 सालों से अलग-अलग रह रहे हैं। हाल ही में भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। अब अक्षय प्रताप सिंह के इस पोस्ट ने विवाद को और गहरा दिया है। इस मामले में अब तक राजा भैया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन भानवी सिंह के आरोपों और अक्षय प्रताप सिंह के जवाब ने इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

महंगे ब्रांड खरीदने के लिए राजा भइया से 10 लाख रुपये प्रति माह की मांग

कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने एक बयान में कहा है कि भानवी सिंह को इतनी संपत्ति मिली है कि उनकी संपदा राजा भइया से अधिक हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि भानवी सिंह कई वर्षों से राजा भइया से अधिक आयकर रिटर्न भरती हैं। इसके अलावा, भानवी सिंह ने अदालत से राजा भइया के जैसी जीवनशैली जीने के लिए और अपने साज-श्रृंगार के लिए महंगे विदेशी ब्रांड खरीदने के लिए राजा भइया से 10 लाख रुपये प्रति माह की मांग की है। यह मांग कुल 100 करोड़ रुपये की है।

Mukhtar Ansari Wife: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा की 9.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कोर्ट ने डीएम के आदेश को ठहराया सही

जिला प्रशासन ने दिसंबर 2021 में इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया था। प्रशासन का दावा था कि यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई थी। इसके बाद मामला एमपी/एमएलए कोर्ट में पहुंचा, जहां अंसारी परिवार की ओर से कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए। पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article