Prasar Bharati Recruitment 2022: आ गई है सरकारी नौकरी, मिलेगा न्यूज़ एडिटर बनने का मौका, 30 सितंबर से पहले करें आवेदन

ऑल इंडिया रेडियो चेन्नई (AIR Chennai) द्वारा न्यूज़ एडिटर और वेब एडिटर के पद पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आपको अपना आवेदन 30 सितंबर 2022 से पहले करना जरूरी होगा।

Prasar Bharati Recruitment 2022: आ गई है सरकारी नौकरी, मिलेगा न्यूज़ एडिटर बनने का मौका, 30 सितंबर से पहले करें आवेदन

Prasar Bharati Jobs 2022: सरकारी नौकरी की चाह रखने और मीडिया के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है जहां पर ऑल इंडिया रेडियो चेन्नई (AIR Chennai) द्वारा न्यूज़ एडिटर और वेब एडिटर के पद पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आपको अपना आवेदन 30 सितंबर 2022 से पहले करना जरूरी होगा।

जानें कौन होगा पात्र

आपको बताते चलें कि, प्रसार भारती द्वारा न्यूज़ एडिटर और वेब एडिटर (News Editor & Web Editor) के पद पर भर्ती की जाने वाली है जिसके लिए पद कितने होगे इसका ब्यौरा सामने नहीं आया है। इस परीक्षा में पात्र और योग्यता में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से जर्नलिज्म में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास 2 से 3 वर्ष का कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा और कैसा होगा चयन

आपको बताते चलें कि, इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जबकि वेब एडिटर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

क्या है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 354 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना ​होगा, जबकि एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 266 रुपये रखा गया है, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

इन स्टेप्स से करे आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक साइट prasarbharati.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद "सूचना" कॉलम के तहत "रिक्तियों" विकल्प का चयन करें.
  • फिर आधिकारिक सूचना डाउनलोड करें और रिक्ति विवरण देखें.
  • अब उम्मीदवार परीक्षा की रसीद उनके बायोडाटा के साथ क्षेत्रीय समाचार इकाई के प्रमुख, ऑल इंडिया रेडियो नंबर 4 कामराजर सलाई मायलापुर, चेन्नई - 600004 के पते पर भेज दें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article