ISRO: निष्क्रिय अवस्था (स्लीप मोड) में चला गया चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर

Pragyan Rover Sleep Mode: चंद्रयान-3 के रोवर 'प्रज्ञान' ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है. अब यह स्लीप मोड अवस्था में चला गया है।

Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने कहा- प्रज्ञान, विक्रम से नहीं मिल रहा सिग्नल, एक्टिवेट नहीं हुई तो क्या होगा इसरो का अगला कदम

श्रीहरिकोटा। Pragyan Rover Sleep Mode: चंद्रयान-3 के रोवर 'प्रज्ञान' ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में चला गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रोवर ने अपना कार्य पूरा किया

इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय’’ किया जाएगा। इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ रोवर ने अपना कार्य पूरा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि इसे अब सुरक्षित रूप से 'पार्क' (खड़ा) किया गया है और निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में सेट किया गया है। एपीएक्सएस और एलआईबीएस 'पेलोड' बंद हैं। इन पेलोड से आंकड़े लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किए जाते हैं।

पूरी चार्ज है रोवर की बैटरी

उन्होंने कहा, “ वर्तमान में रोवर की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है और उसका सौर पैनल 22 सितंबर, 2023 को चंद्रमा पर अपेक्षित अगले सूर्योदय पर प्रकाश प्राप्त करने के लिए उन्मुख है। चंद्रयान का रिसीवर चालू रखा गया है।

अपने कार्य के दूसरे चरण के लिए इसके सफलतापूर्वक पुन: जागृत होने की आशा है! अन्यथा, यह हमेशा के लिए भारत के चंद्र राजदूत के रूप में वहीं रहेगा।’’

सोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी काम कर रहे हैं और ‘‘हमारी टीम अब वैज्ञानिक साजो-सामान के साथ ढेर सारा काम कर रही है।

100 मीटर दूर हो गया लैंडर से रोवर

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया है और हम आने वाले एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां (चांद पर) रात होने वाली वाली है।’’

इसरो प्रमुख ने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण होने के बाद मिशन नियंत्रण केन्द्र से अपने संबोधन में यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:

>> Singapore: भारतीय मूल के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के भाई के खिलाफ मुकदमा दायर किया

>> MP-CG Weather Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 7 सितंबर तक भारी बारिश के आसार, IMD का पूर्वानुमान

>> Krishna Janmashtami: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम

>> BJP Jan Ashirwad Yatra MP: आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के चित्रकूट से करेंगे यात्रा की शुरुआत

>> Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए है कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, दिन खर्चीला होगा, जानें अपना आज का राशिफल

इसरो चंद्रयान निष्क्रिय, इसरो चंद्रयान, चंद्रयान स्लीप मोड, प्रज्ञान रोवर निष्क्रिय, इसरो न्यूज, इसरो न्यूज इन हिंदी, प्रज्ञान रोवर न्यूज, प्रज्ञान रोवर न्यूज इन हिंदी, isro chandrayaan inactive, isro chandrayaan, chandrayaan sleep mode, pragyan rover sleep mode pragyan rover inactive, isro news, isro news in hindi, pragyan rover news, pragyan rover news in hindi

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article