BJP MP Pragya Thakur: प्रज्ञा ठाकुर को एयरएंबुलेंस से ले जाया गया मुंबई, देखें फोटो, वीडियो…

भोपाल। राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद की शनिवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। प्रज्ञा को एयरएंबुलेंस के जरिए मुंबई भेजा गया है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले वह दिल्ली एम्स में इलाज करवा कर लौटीं थीं। बीते महीने फरवरी में भी उनकी तबियत बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार प्रज्ञा को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।एम्स के निदेशक व पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में प्रज्ञा का इलाज चल किया गया था। इसके बाद से उनकी हालत स्थिर थी। अब शनिवार को दोपहर में अचानक एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ गई है। उन्हें एयरएंबुलेंस के जरिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Share This