Advertisment

इस योजना के माध्यम से पहले बच्चे के जन्म पर मिलता है 5 हजार रुपये, पहले स्थान पर आया प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना pradhanmantri matru vandana yojana in mp में मध्यप्रदेश को देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की है

author-image
Bansal News
इस योजना के माध्यम से पहले बच्चे के जन्म पर मिलता है 5 हजार रुपये, पहले स्थान पर आया प्रदेश

भोपाल। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना pradhanmantri matru vandana yojana in mp में मध्यप्रदेश को देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मजदूरी में लगी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आर्थिक मदद दिलाने और गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की हानि की क्षतिपूर्ति के लिए नगद राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित है।

Advertisment

मध्यप्रदेश लगातार तीसरी बार देश में प्रथम आया
योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश लगातार तीसरी बार देश में प्रथम आया है। पहले बच्चे के जन्म पर 5 हजार रूपये की सहायता दी जाती है। योजना के अंतर्गत 21 जून 2021 तक प्रदेश में 23 लाख 7 हजार 880 गर्भवती महिलाओं को 991 करोड़ 89 लाख रूपये का भुगतान किया गया। योजना में प्रदेश के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरूध 148 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को बधाई दी है। द्वितीय रहे हिमाचल प्रदेश में 139 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। तृतीय रहे आंध्रप्रदेश में 11 लाख 69 हजार 730 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। योजना में मध्यप्रदेश पिछले तीन वर्षों से पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।

मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक है योजना गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना योजना का उद्देश्य है। मातृ-मृत्यु दर में कमी लाने में यह योजना सहायक है।

Advertisment

तीन किश्तों में दी जाती है सहायता
योजना में पहले बच्चे के जन्म पर सुरक्षित मातृत्व के लिए 5 हजार रूपये की सहायता तीन किश्तों में दी जाती है। एक हजार रूपये की पहली किश्त आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भावस्था का पंजीयन कराने पर, दो हजार रूपये की दूसरी किश्त कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने और गर्भावस्था के 6 माह पूर्ण होने पर तथा दो हजार रूपये की तीसरी किश्त बच्चे के जन्म के पंजीकरण और बच्चे के प्रथम चक्र के टीकाकरण पूर्ण होने पर दी जाती है।

madhya pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan first in country happiness Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana pradhanmantri matru vandana yojana in mp
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें