Pradeep Guha Passed Away: फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से जंग

फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का शनिवार को Pradeep Guha Passed Away यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। गुहा को ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर अभिनीत...

Pradeep Guha Passed Away: फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से जंग

मुंबई। फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का शनिवार को Pradeep Guha Passed Away यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। गुहा को ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म फिजा के निर्माण के लिए जाना जाता है। गुहा (60) को यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुहा की पत्नी पापिया गुहा और बेटे संकेत गुहा ने मीडिया में एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

बयान में कहा गया '' हमें अपने प्रिय श्री प्रदीप गुहा के दुखद निधन की घोषणा करते हुए खेद है।'' कोविड-19 महामारी के कारण परिवार ने निजी तौर पर शोक प्रकट Pradeep Guha Passed Away करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रार्थना बैठक की तारीख की जल्द जानकारी दी जाएगी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गुहा कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज Pradeep Guha Passed Away दोपहर को उनका कैंसर के कारण अस्पताल में निधन हो गया। फिजा (2000) के अलावा गुहा ने वर्ष 2008 में फिल्म फिर कभी का भी निर्माण किया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और डिंपल कपाड़िया ने अभिनय किया था। फिल्मी हस्तियों मनोज बाजपेयी, सुभाष घई और अदनान सामी ने गुहा के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article