Prabhat Jha: BJP के सीनियर नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, CM मोहन यादव के निर्देश पर एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा

Prabhat Jha: BJP के सीनियर नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, CM के निर्देश पर एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा CM Prabhat Jha: Senior BJP leader Prabhat Jha's health deteriorated, preparations underway to airlift him to Delhi, CM mohan Yadav reaches hospital mp hindi news pds

Prabhat Jha: BJP के सीनियर नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, CM मोहन यादव के निर्देश पर एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा

Prabhat Jha Health News: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा की तबियत बिगड़ गई है।  जिसके बाद उन्हें  भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में ए​डमिट किया गया। उनका हालचाल जानने के लिए सीएम मोहन यादव पहुंचे। उनके साथ प्रदेश संगठन हितानंद भी साथ मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार प्रभात झा का शुगर लेबल बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने प्रभात झा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। प्रभात  झा की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके चलते CM मोहन यादव के निर्देश पर प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेज दिया गया है। वहां उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल पूछा था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की थी।

खबर अपडेट की जा रही है...

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 29, 2024

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article