Bhopal Power Cut Today: आज भोपाल में होगी 3 से 7 घंटे बिजली कटौती, ये इलाके होंगे प्रभावित

Bhopal Power Cut Today: आज भोपाल में होगी 3 से 7 घंटे बिजली कटौती, ये इलाके होंगे प्रभावित, मेंटेनेंस के चलते रहेगी बिजली सप्लाई बंद

Bhopal Power Cut Today: आज भोपाल में होगी 3 से 7 घंटे बिजली कटौती, ये इलाके होंगे प्रभावित

    हाइलाइट्स

  • राजधानी के 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली की कटौती
  • मेंटेनेंस के चलते की जाएगी बिजली सप्लाई बंद
  • सुबह10 से शाम 5 बजे तक की जाएगी कटौती

Bhopal Power Cut Today: आज राजधानी के 15 से ज्यादा इलाकों में 3 से 7 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। बता दें कि मेंटेनेंस के चलते इन इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में लोग अपने काम समय से निपटा लें। ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।

आज जिन इलाकों में बिजली की कटौती होगी, उनमें नयापुरा, पूर्वांचल, पंचशील नगर, अरविंद विहार, ग्रीन सल्फर जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल रहेंगे।

Bhopal-Power-Cut-Today

संबंधित खबर: Bhopal News: भोपाल में स्कूल-कॉलेज की नहीं चलेगी मनमानी, यूनिफॉर्म-बुक के लिए दवाब बनाया तो होगी FIR, ये नियम भी होंगे लागू

   ये इलाके होंगे प्रभावित

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अरविंद विहार, सिल्वर विला और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ग्रीन सल्फर, पंप हाउस के साथ (Bhopal Power Cut Today) आसपास के क्षेत्रों में असर देखा जाएगा।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आकृति इको सिटी कॉलोनी, मक्सी, छान, बगली, प्रियदर्शी, पंचशील नगर, निर्मल नगर, पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक राजहर्ष मार्केट, निर्मला देवी गेट, नयापुरा के साथ आसपास के इलाकों में आज बत्ती गुल रहेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article