Post Office New Rule:रजिस्टर्ड डाक से राखी, कागजात भेजना होगा महंगा,अगले महीने से डाक विभाग बंद करने जा रहा है ये सर्विस

Post Office New Rule 2025: भारतीय डाक विभाग यानि India Postal Department ने 1 सितंबर, 2025 से पंजीकृत डाक सेवा (Registered Postal Service) बंद करने का ऐलान किया है। Post Office New Rule 2025 india-post-registered-post-service-ends-1 september-2025-speed-post-merger Price hike hini news azx

Post Office New Rule 2025

Post Office New Rule 2025

Post Office New Rule 2025: भारतीय डाक विभाग यानि India Postal Department ने 1 सितंबर, 2025 से पंजीकृत डाक सेवा (Registered Postal Service) बंद करने का ऐलान किया है। इस सर्विस को स्पीड पोस्ट में मर्ज (Merge) किया जा रहा है। यानी अब कस्टमर्स केवल स्पीड पोस्ट सर्विस से ही पार्सल या डॉक्युमेंट्स भेज सकेंगे।

क्या है यह नया बदलाव?

https://twitter.com/IndiaPostOffice/status/1951892675847766148

पोस्ट ऑफिस के मुताबिक, इस फैसले से पोस्टल सर्विस ज्यादा फास्ट और मॉडर्न बनेगी। अब रजिस्टर्ड पोस्ट की तरह स्पीड पोस्ट में भी प्रूफ ऑफ डिलीवरी और रिसीवर के सिग्नेचर की फैसिलिटी मिलेगी।

1854 में शुरू हुई थी रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा

रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा की शुरुआत साल 1854 में हुई थी। इसका इस्तेमाल खास तौर पर जरूरी डॉक्युमेंट और कीमती चीजों को भेजने के लिए किया जाता था। इसमें डिलीवरी की सिक्योरिटी सबसे अहम मानी जाती थी, क्योंकि पार्सल उसी व्यक्ति को दिया जाता था जिसका नाम उस पर लिखा होता था।

रजिस्टर्ड पोस्ट और स्पीड पोस्ट में क्या फर्क है?

  • Registered Post: इसे सिक्योर पोस्ट भी कहा जाता है। यह सेवा केवल उसी व्यक्ति को पार्सल सौंपती है, जिसके नाम पर वह भेजा गया है। इससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी सुनिश्चित होती है।
  • Speed post: यह सर्विस फास्ट डिलीवरी के लिए जानी जाती है। इसमें पार्सल जल्दी पहुंच जाता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति इसे प्राप्तकर्ता के स्थान पर ले कर सकता है। अब इसमें भी रजिस्टर्ड डाक जैसी फैसिलटी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Ask Ayushman Chatbot: आयुष्मान भारत कार्डधारकों के लिए नई सुविधा, मोबाइल पर मिलेगा इलाज का रिकॉर्ड और खर्च की जानकारी

क्यों लिया गया यह फैसला?

पोस्ट ऑफिस के अनुसार लोगों ने साल-दर-साल इस सर्विस को इस्तेमाल करना बंद कर दिया जिससे रजिस्टर्ड पोस्ट की मांग में भारी गिरावट देखी गई।

  • साल 2011-12 में लगभग 24 करोड़ आर्टिकल्स रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजे गए थे।
  • वहीं 2019-20 में यह नंबर कम होकर केवल 18 करोड़ रह गया।
  • इनमें लगभग 25% की गिरावट आई।
  • COVID-19 महामारी के बाद से यह नंबर और कम होते गए

स्पीड पोस्ट के नए रेट

  वजन  दूरी (किमी तक)  शुल्क (₹ में)
  200 ग्राम तक  200  35
  200 - 1000  40
  1000 - 2000  60
  2000 से अधिक  70
  201 - 500 ग्राम तक  200  50
  1000  60
  2000  80
  2000 से अधिक  90
  प्रत्येक अतिरिक्त 500 ग्राम  200 तक15
  1000 तक  30
  2000 तक  40
  2000 से अधिक  50

यह भी पढ़ें- Cheap Ticket Booking For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए यहां मिलेगा सबसे सस्ता टिकट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article