Politics: अन्न योजना को लेकर सपा ने साधा निशाना, कहा- किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आने वाले

Kashi Vishwanath Corridor: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की शुरुआत सपा सरकार ने की- अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में किसानों से जुड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा उन्हें याद कर रही है।

अखिलेश ने ट्वीट किया, ''सुना है बातों की खेती करने वाली भाजपा यूपी में ‘किसान सम्मेलन’ करेगी। अन्नदाता का मतदाता बनने का समय जब निकट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आयी। किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आनेवाले। 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के ख़िलाफ़ मतदान करेंगे। #बाइस_में_बाइसिकल ।''

साइकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह हैं । उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कृषि कानूनों पर किसानों के विरोध को देखते हुये 16 से 23 अगस्त तक किसान संपर्क कार्यक्रम- 'किसान संवाद' शुरू करने जा रही है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी सरकार के काम को लेकर किसानों तक पहुंचेगी और उनकी समस्याएं भी सुनेगी ।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article