Advertisment

Politics: प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- उप्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नहीं उठाए गए ठोस कदम..

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में बुखार से बच्चों सहित कई लोगों की मौत Politics को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार...

author-image
Bansal News
Politics: प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- उप्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नहीं उठाए गए ठोस कदम..

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में बुखार से बच्चों सहित कई लोगों की मौत Politics को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये हैं।

Advertisment

उन्होंने ट्विटर पर एक खबर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा व अन्य कई जगहों पर बुखार से बच्चों समेत 100 लोगों की मौत हो जाने की खबर बहुत ही चिंताजनक है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब भी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। अस्पतालों का हाल Politics देखिए। क्या यही है आपकी इलाज की ‘नंबर 1’ सुविधा?’’ जो खबर कांग्रेस महासचिव ने साझा की है उसमें राज्य के कई जिलों में बुखार की समस्या होने का दावा किया गया है और कहा गया है कि फिरोजाबाद में स्थिति बहुत खराब है जहां इलाज की उचित सुविधा नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को फिरोजाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला कर दिया था, जहां आशंका है कि लगभग 41 लोगों की डेंगू और वायरल बुखार से मौत हो गई। बताया जाता है कि Politics जान गंवाने वालों में बच्चों की संख्या अधिक थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि फिरोजाबाद के अलावा मथुरा में भी डेंगू के फैलने की आशंका है।

Yogi Sarkar Uttar Pradesh Hindi News UP News Priyanka Gandhi" Priyanka Gandhi Tweet Priyanka Gandhi news Politics New Delhi CM Yogi bjp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें