Politics: पिछली सरकारें राम भक्तों पर चलवाती थीं गोलियां, भाजपा बनवा रही मंदिर- योगी

Politics: पिछली सरकारें राम भक्तों पर चलवाती थीं गोलियां, भाजपा बनवा रही मंदिर- योगी Politics: Previous governments used to fire bullets at Ram devotees, BJP is building temples: Yogi

Politics: भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास, तुष्टीकरण किसी का नहीं’ अभियान के साथ लड़ेगी चुनाव- योगी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं लेकिन मौजूदा सरकार अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण करवा रही है। योगी ने भाजपा की 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान एक जनसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा 'पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवा रही है। यही फर्क है पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार में।'

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, 'पिछली सरकारों के शासनकाल में गुंडों, भू माफियाओं और खनन माफियाओं का राज था लेकिन उनकी सरकार ने ऐसे सभी अराजक तत्वों को उनके यथोचित स्थान यानी जेल में या फिर दूसरे लोक में पहुंचा दिया है। जो भी गुंडाराज चलाने की कोशिश करेगा उसे जेल जाना होगा या तो ठोंक दिया जाएगा।'

योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में सरकारी नौकरियों का विज्ञापन निकलते ही चाचा और भतीजा वसूली पर निकल पड़ते थे और माफिया सक्रिय हो जाते थे लेकिन अब निष्पक्ष काम होता है। मुख्यमंत्री ने सोनभद्र को कुल 512 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 167 करोड़ रुपए की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 345 करोड़ की 50 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article