/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/bharat-jodo-yatra.jpg)
भोपाल। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के एक वक्तव्य पर तंज कसा है। गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का भाषण ही हास्य व्यंग्य में ही तब्दील हो जाता है। देखना होगा राहुल जी की 'भारत जोड़ो यात्रा' मध्यप्रदेश में कितने 'लीटर' चलती है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा 'कांग्रेस छोड़ो यात्रा' में बदल गई है। राहुल जी के आज गुजरात दौरे से पहले गुजरात युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।
https://twitter.com/drnarottammisra/status/1566669844355096577?cxt=HHwWgoDRkYj79r0rAAAA
दरअसल रविवार के दिन दिल्ली में महंगाई विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन था, जिसमें राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आटे को 12 लीटर कह दिया था। हालांकि बाद में उन्हों ने अपनी गलती सुधारते हुए लीटर को किलो भी बोल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने यह वक्तव्य रविवार के दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ 'हल्लाबोल रैली' के मौके दिया था। इस दौरान कांग्रेस पर्टी के वरिष्ठ नेता मैदान में मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते हुए कई आरोप लगाए थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us