Advertisment

भ्रष्टाचार के आरोप में थाना प्रभारी, दो कांस्टेबल निलंबित

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुजफ्फरनगर, नौ जनवरी (भाषा) भ्रष्टाचार के आरोप में एक थाना प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने कहा कि शामली जिला पुलिस प्रमुख द्वारा निलंबित किए गए लोग झिंझाना पुलिस स्टेशन के एसएचओ सर्वेश सिंह और दो अन्य पुलिसकर्मी हैं ।

उन्होंने कहा कि कपिल गौतम को थाने का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि तीनों को कथित तौर पर एक कैदी को रिहा करने के लिए पैसे मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है ।

शामली के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जांच कराए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Advertisment

भाषा शुभांशि उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें