Advertisment

बलिया में निजी जमीन पर लगाई गई आम्बेडकर की प्रतिमा पुलिस ने हटाई, मामला दर्ज

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बलिया (उप्र) 10 जनवरी (भाषा) जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द ग्राम में शनिवार रात निजी जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से स्थापित की गई डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस ने हटवा दिया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisment

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द ग्राम के राम प्रीत राम ने रविवार को शिकायत दर्ज करायी है कि उनके खानदान की जमीन पर कब्जा करने के लक्ष्य से शनिवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने उसपर आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। इस संबंध में आज सुबह सवाल करने पर ना सिर्फ उन्हें अपशब्द कहा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

एएसपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक व थाना प्रभारी पुलिस बल सहित आज मौके पर पहुँचे तथा प्रतिमा को हटाया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में राम प्रीत राम की शिकायत पर 13 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Advertisment

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें