Advertisment

उप्र में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनएसए लगाया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बुलंदशहर (उप्र), पांच जनवरी (भाषा) स्थानीय पुलिस ने कथित गोहत्या के आरोप में गिरफ्तार किये गये दो लोगों के खिलाफ कड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि मुख्तियार और रहीश, जो खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के हैं, को पिछले साल दिसंबर में कथित गोहत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने जमानत के लिए अदालत का रूख किया था।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने 29 नवम्बर और दो दिसम्बर को कथित तौर पर गोहत्या की थी।

भाषा देवेंद्र शफीक

Advertisment
चैनल से जुड़ें