Bachha Chori In Sagar: एक दिन में पुलिस ने ढूंढ निकाला अस्पताल से चोरी हुआ 6 माह का बच्चा, फूलों से किया स्वागत

सागर। प्रदेश के सागर जिले से गुरुवार को अस्पताल से बच्चा चोरी का मामला सामना आया था। यहां पुलिस ने एक दिन में बच्चे को ढूंढ निकाला है। पुलिस की इस उपलब्धि की चारों तरफ तारीफ हो रही है। यहां पुलिसकर्मियों का फूल गुलदस्ता के साथ स्वागत किया गया। बच्चे को ढूंढने में मदद करने वाले पुलिसकर्मियों में उपमा सिंह एवं समस्त स्टाफ को फूल एवं गुलदस्ता देकर शाबाशी दी गई। बता दें कि पुलिस ने बड़ी मेहनत से बच्चे को खोजा है। अस्पताल में बिना सीसीटीवी फुटेज के महिला चोर का हुलिया पाना काफी मुश्किल था।
यह है पूरा मामला
दरअसल सागर जिले के पालीतोड़ा गांव में रहने वाले मनोज अहिरवार की पत्नी बबीता को खून की उल्टियां और बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उसे अस्पताल के वॉर्ड नंबर 1 में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उसके साथ उसका 6 माह का बेटा भी था। वहीं मौजूद मनोज की 8 साल की भतीजी बच्चे को वॉर्ड के बाहर बेटे घुमाने ले गई। इसी दौरान वहां एक महिला आई और उसने भतीजी को 20 रुपए देकर बिस्किट लेने भेज दिया और बच्चा अपनी गोद में ले लिया। बच्ची जैसे ही बिस्किट लेने गई महिला वहां से रफूचक्कर हो गई। इसके बाद परिजनों को बच्चा चोरी की जानकारी मिली थी। मनोज ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने एक ही दिन में बच्चे को ढूंढ निकाला है। पुलिस की इस उपलब्धि की तारीफ हो रही है।