Sex Racket: पुलिस ने सेक्स रेकेट का किया भांडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के-लड़कियां

Sex Racket: पुलिस ने सेक्स रेकेट का किया भांडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के-लड़कियां

छतरपुर। छतरपुर पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस सैक्स रैकेट मे तीन युवतियां और तीन युवक मौके पर आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। सिविल लाईन थाना पुलिस ने इस सैक्स रैकेट कांड का खुलासा करने के लिये एक युवक को ग्राहक बनाकर दुर्गा कॉलोनी में बने मकान पर भेजा था। जब पुलिस को मिली शिकायत सही पाई गई तो पुलिस की टीम ने देर रात इस अड्डे पर छापा मारा।

पुलिस ने इस अड्डे पर तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए युवतियों की फोटो दिखाकर सौदा तय करते थे। इसके लिए लोगों को फोटो व्हाट्एप और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों को भेजी जाती थी।

फोटो दिखाकर होते थे रेट तय
इसके बाद रेट तय होते थे। रेट फिक्स होने के बाद लड़कियों को मुंबई से बुलाते थे। पुलिस ने बताया कि शहर के कई बड़े लोग इस रेकेट के संपर्क में थे। यह ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लिया करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमें मुखबिरों द्वारा सेक्स रेकेट की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अपना एक आदमी ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा।

जब खबर की पुष्टि हो गई तब पुलिस ने मौके पर जाकर छापा मारा है। जब पुलिस वहां पहुंची तो कुछ लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। बता दें कि इस रेकेट में एक महिला गिरफ्तार हुई है। इससे पहले भी वह 2016 में एक बार सेक्स रेकेट में गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password