Advertisment

आगरा में डकैती डालने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

आगरा (उप्र), नौ जनवरी (भाषा) आगरा में शनिवार सुबह कमलानगर में कथित तौर पर डकैती डालने आये बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

Advertisment

इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि में थाना न्यू आगरा पुलिस ने इनके पांच साथियों को कथित तौर पर डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, बदमाश कमलानगर में रहने वाले एक परिवार की रेकी कर चुके थे। शनिवार सुबह परिवार के मुखिया के टहलने जाने के बाद घर में डकैती की साजिश रची गयी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने पांच बदमाशों को न्यू आगरा क्षेत्र से दबोच लिया था। इनके दो साथी भाग गये थे।

उन्होंने बताया कि फरार हुए बदमाशों की शनिवार को एत्माद्दौला और छलेसर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी होते ही बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। इस दौरान दो कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गये।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को भी गोली लगी।

बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाह और सुनिल बघेल के रूप में हुई है। कुशवाह के बाएं जबकि बघेल के दायें पैर में गोली लगी है।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक, सिपाही पवन सिंह तथा बनी सिंह के भी हाथ में गोली लगी है।

पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचे, दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को न्यू आगरा में दबोचा था जिसमें से दो बदमाश भाग निकले। जिन्हें पुलिस टीम ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शनिवार सुबह घेर लिया था।

भाषा सं शफीक

Advertisment
चैनल से जुड़ें