Encounter in Delhi: जाफरपुर कलां में पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्‍ट किए 4 शूटर, तीन हुए घायल

Encounter in Delhi: जाफरपुर कलां में पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्‍ट किए 4 शूटर, तीन हुए घायल, Police arrested 4 shooters three injured in an Encounter in Delhi

Encounter in Delhi: जाफरपुर कलां में पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्‍ट किए 4 शूटर, तीन हुए घायल

नई दिल्ली। (भाषा) दिल्ली के जाफरपुर कलां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद कुख्यात नंदू गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चार में से तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य नजफगढ़ इलाके में एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

हत्या के इरादे से जैसे ही ये चारों अपराधी मौके पर पहुंचे तो स्पेशल सेल की टीम को मौके पर देखकर चौंक गए, उन्होंने स्पेशल सेल की टीम को देखकर उन पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने भी काउंटर फायरिंग की और एनकाउंटर के बाद चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस एनकाउंटर में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग चली और तीन अपराधियों को पैर में गोली लगी है। आपको बता दें कि गैंगस्टर कपिल सांगवान और नंदू विदेश से दिल्ली में अपना गैंग चलाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article