छत्तीसगढ़ में 3 नक्सली गिरफ्तार, कई IED ब्लास्ट में थे शामिल

छत्तीसगढ़ में 3 नक्सली गिरफ्तार, कई IED ब्लास्ट में थे शामिल

छत्तीसगढ़ में 3 नक्सली गिरफ्तार, कई IED ब्लास्ट में थे शामिल

रायपुर: नारायणपुर में सुरक्षा बालों ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों लखूराम उर्फ करगी कोर्राम, मस्सू उसेण्डी और कोये राम उसेण्डी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 23 मई को नारायणपुर थाना से डीआरजी और कुकड़ाझोर थाना से जिला बल के दल को रवाना किया गया था। पुलिस दल जब सोमवार को कगांली, मुरेहनार, नेड़नार गांव में था तब घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार नक्सली धनोरा और ओरछा में एक्टिव थे। सभी IED ब्लास्ट, वाहन में आगजनी, सड़क जाम समेत कई वारदतों में शामिल थे। छोटेडोंगर SDOP अर्जुन कुर्रे ने बताया कि, सभी गिरफ्तार नक्सली 23 जून 2020 को नारायणपुर-ओरछा मुख्य सड़क पर पुलिस पार्टी पर IED बलास्ट कर फायरिंग की थी। इस घटना में एक जवान घायल हुआ था। पुलिस ने सभी आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ इस वर्ष 24 फरवरी को आकाबेड़ा गांव के करीब बम विस्फोट की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान घायल हुआ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article