Advertisment

पीओके के युवक ने गलती से एलओसी पार किया, उसे पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली/जम्मू, आठ जनवरी (भाषा) भारतीय थल सेना ने 31 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गलती से नियंत्रण रेखा पार करने वाले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के एक युवक को शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया।

Advertisment

एक रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, ‘‘युवक का नाम अली हैदर है और वह पाकिस्तान के कब्जे वाले मीरपुर जिले का निवासी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह निर्दोष लग रहा था और उसे तत्काल कपड़े, भोजन और आश्रय मुहैया कराया गया।’’

प्रवक्ता ने बतया कि पाकिस्तानी प्राधिकारियों से तीन जनवरी को अनुरोध किया गया था कि वे मानवीय आधार पर उसे उसके घर वापस भेज दें।

Advertisment

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने अनुरोध स्वीकार कर लिया।

भाषा सिम्मी सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें