PMS Cravings: क्यों होती है पीरियड्स से पहले फूड क्रेविंग्स? जानें इसके पीछे का कारण

आखिर पीरियड्स आने से पहले भूख क्यों लगती है क्यों हम बार-बार खाने की आदत रखते है, इसके पीछे कौन सा कारण होता है।

PMS Cravings: क्यों होती है पीरियड्स से पहले फूड क्रेविंग्स? जानें इसके पीछे का कारण

PMS Cravings: हर महीने आने वाले पीरियड्स को लेकर महिलाएं काफी सतर्क हो जाती है लेकिन इस दौरान या पीरियड्स आने के पहले ऐसे कई बदलाव देखने के लिए मिलते है जिसका असर सेहत पर देखने के लिए मिलता है।

हार्मोन में बदलावों के साथ ही महिलाओं के नींद के पैटर्न में भी बदलाव होता है।, क्या आपने सोचा है आखिर पीरियड्स आने से पहले भूख क्यों लगती है क्यों हम बार-बार खाने की आदत रखते है।

पीरियड्स से पहले नजर आते है ये बदलाव

आपको बताते चलें, पीरियड्स से पहले महिलाओं के शरीर में कई बदलावों में एक्ने,  गैस और ब्लोटिंग होना, चिड़चिड़ापन, ज्यादा इमोशनल फील करना जैसी चीजें होती है, इस दौरान मीठा खाने का ज्यादा मन होता है। वहीं पर कई महिलाएं तीखा खाना भी ज्यादा पसंद करती है।

यहां पर PMS यानि प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम होने पर लक्षण महिलाओं में पीरियड्स से 7-10 दिन पहले दिखाई देने लगते हैं। जहां, कुछ महिलाओं में इसके लक्षण बिल्कुल नजर नहीं आते हैं। इस दौरान खाने के साथ ही मूड स्विंग्स, ब्रेस्ट टेंडरनेस, फूड क्रेविंग्स, थकान, सिरदर्द और पेट की समस्याएं ज्यादा होती है।

जानिए पीरियड्स से पहले क्यों होती है खाने की आदत

यहां पर पीरियड्स के आने से पहले हार्मोंन में बदलाव के साथ व्यक्ति को खाने की इच्छा शक्ति ज्यादा बढ़ जाती है। पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल में अंतर होने से सेरोटोनिन हार्मोन का लेवल कम होने लगता है। यह एक हैप्पी हार्मोन है।

इस दौरान बदलाव होने से महिलाओं को कार्ब्स और रिफाइंड फूड खाने की भी इच्छा होती है। इतना ही नहीं यहां पर इच्छा को कम करने के लिए आप हेल्दी कार्ब्स जैसे एवाकाडो टोस्ट, पीनट बटर टोस्ट खाएं। पीएमएस के दौरान कुछ महिलाओं को हमेशा कुछ खाने का मन होता है।

 pms food cravings, mood swings before periods,  my period starts, Health Tips

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article