अब विशेष अभियान के तहत बनाए जाएंगे आयुष्मान भारत कार्ड, इन 3 प्रदेशों पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को देशभर में लागू कर रहे संगठन नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) के डिप्टी सीईओ डॉ. विपुल अग्रवाल ने बताया कि अब बहुत जल्द देशभर में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जो लोग कार्ड बनवाना चाहते हैं वे कार्ड बनवा सकते हैं।
आगे डॉ. विपुल अग्रवाल बताते हैं कि जल्द ही पूरे देश में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अभियान में आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY Scheme) का लाभ लेने वाले व्यक्तियों को ढ़ूंढ़ कर उनका ई-कार्ड बनाया जाए। इस कार्ड के बनते ही चयनित व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
इन प्रदेशों पर विशेष फोकस
आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का मेन फोकस उत्तर प्रदेश (UP), मध्य प्रदेश (MP) और बिहार (Bihar) पर होगा। इन राज्यों पर विशेष फोकस पर डॉक्टर विपुल अग्रवाल का कहना है कि इन राज्यों में ही इस योजना के सबसे ज्यादा लाभार्थी रहते हैं।
अब तक सिर्फ 12.56 करोड़ लोगों के ही PM JAY Card बने हैं
केंद्र सरकार ने 2011 की जनगणना के आधार पर इस योजना के पात्र लाभार्थियों का पहले की चयन कर लिया है। देश भर में इनकी संख्या करीब 54 करोड़ है। वहीं दूसरी तरफ अभी तक 12.56 करोड़ लोगों का ही आयुष्मान भारत कार्ड (PMJAY Card) बन पाया है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लक्षित व्यक्ति के 23.25 फीसदी लोगों तक ही योजना ही पहुंच हो पाई है। इसलिए इस बात का निर्णय लिया गया है कि देश में ई-कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।