Jan chaupal: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन चौपाल में लिया हिस्सा, बोले ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं को संबोधित कर रहे हैं।

Jan chaupal: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन चौपाल में लिया हिस्सा, बोले ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं को संबोधित कर रहे हैं।

दंगाइयों को नहीं हथियाने देंगे सत्ता

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन चौपाल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने ये मन बना लिया है कि दंगाइयों, माफियाओं को पर्दे के पीछे रहकर के प्रदेश की सत्ता हथियाने नहीं देंगे।

ये चुनाव नई हिस्ट्री बनाने के लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज़ादी के बाद यूपी ने अनेक चुनाव देखे हैं, अनेक सरकारें बनती-बिगड़ती देखी हैं। लेकिन ये चुनाव सबसे अलग है। ये चुनाव सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की पहचान को बनाए रखने के लिए है। ये चुनाव हिस्ट्री शीटर्स को बाहर रखने और नई हिस्ट्री बनाने के लिए है।

समाजवादी भी परिवारवादी

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले जो सरकार थी, उसने एक्सप्रेसवे के नाम पर कैसी लूट मचाई, ये आप मुझसे ज़्यादा जानते हैं। योगी जी की सरकार में पूर्वांचल और दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेसवे पूरे हो चुके हैं। इन​का विकास कागजी था, ये सिद्ध हो चुका है कि ये समाजवादी भी सिर्फ और सिर्फ परिवारवादी हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article