Shivaji jayanti 2022: प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Shivaji jayanti 2022: प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि pm-pays-tribute-to-chhatrapati-shivaji-on-his-birth-anniversary

Shivaji jayanti 2022: प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका बेहतरीन नेतृत्वऔर समाज कल्याण पर उनका जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरित करता आ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शिवाजी की दूरदर्शिता को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 1630 में जन्में शिवाजी को उनके शौर्य, बेजोड़ सैन्य नेतृत्व और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री का ट्वीट

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘मैं छत्रपति शिवाजी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका बेहतरीन नेतृत्व और समाज कल्याण पर उनका जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरित करता आ रहा है। वह हमेशा मूल्यों, सच्चाई और न्याय के साथ खड़े रहे। हम उनकी दूरदर्शिता को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article