MP Elections 2023: 2024 का मंच बनेगा मध्यप्रदेश, 'मोदी मंत्र' से बिछेगी 2023 की बिसात

भोपाल। MP Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी से 2023 और 2024 चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे।

MP Elections 2023: 2024 का मंच बनेगा मध्यप्रदेश, 'मोदी मंत्र' से बिछेगी 2023 की बिसात

भोपाल। MP Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी से 2023 और 2024 चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। 3000 हजार कार्यकर्ता उनका संदेश चुनावी राज्यों में लेकर जाएंगे, तो हिंदी हार्टलैंड मध्यप्रदेश में पीएम मोदी का आना भी कई मायनों में खास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदी हार्टलैंड एमपी में

देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदी हार्टलैंड मध्यप्रदेश को 2024 चुनाव का मंच बनाने जा रहे हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी 3 हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे, जो 5 राज्यों में होने जा रहे चुनावों में उसी ऊर्जा का संचार करेंगे।

एमपी को लेकर पीएम मोदी की खास रणनीति

इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन की सौगात भी मध्यप्रदेश को मिलने वाली है। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश को लेकर भी पीएम मोदी की खास रणनीति है, जिसको लेकर वो शहडोल के पखरिया में आदिवासियों के बीच पहुंचने वाले थे, लेकिन मौसम के चलते इसे फिलहाल कैंसिल करना पड़ा।

बीजेपी मध्यप्रदेश जैसे जीत का बिगुल फूंकेगी

हर मायने में खास पीएम मोदी का ये दौरा बताता है कि मध्यप्रदेश, बीजेपी के लिए क्या मायने रखता है। चाहे बात 24 की हो या फिर 23 की। बीजेपी मध्यप्रदेश जैसे मजबूत किले से ही जीत का बिगुल फूंकने वाली है। हालांकि, बीजेपी की तैयारी को लेकर कांग्रेस का अलग मानना है। उसे लगता है कि मध्यप्रदेश चुनाव में कोई भी आ जाए। इस बार जीत कांग्रेस की ही होगी।

आदिवासियों के बीच 2023 की बिसात

प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही विंध्य के दौरे पर आएंगे और आदिवासियों के बीच पहुंचकर 2023 की बिसात बिछाएंगे। 2018 चुनाव से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी विंध्य के दौरे पर आए थे, जिसका नतीजा 30 में से 24 सीटों पर जीत के रूप में सामने आया था और कांग्रेस के हाथ सिर्फ 6 सीटें लगीं थीं। अब 23 चुनाव से पहले उनका दौरा क्या कमाल दिखाएगा, इसपर सभी की नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें- 

MP Heavy Rain Alert: 22 ज़िलों में आज और कल हैवी रेन का अलर्ट, भोपाल के इस इलाके में सबसे ज्यादा बारिश

Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में 25 राज्य होगें भारी बारिश से तरबतर, आज IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Air India News: मुंबई-दिल्ली उड़ान के दौरान यात्री की करतूत, आप हो जाओगे हैरान

PM Modi Bhopal Visit: आज राजधानी भोपाल आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, एमपी को देंगे दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात  

Badwani News: वन विभाग की टीम ने जान जोखिम में डालकर किया तेंदुए का रेस्क्यू , देखें वीडियो

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article