Vedic Clock in Ujjain: PM मोदी आज दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का करेंगे उद्घाटन, जानें कैसे करेगी काम

Vedic Clock in Ujjain: आज PM मोदी दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का करेंगे लोकार्पण, जिले के 1819.549 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन।

Vedic Clock in Ujjain: PM मोदी आज दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का करेंगे उद्घाटन, जानें कैसे करेगी काम

   हाइलाइट्स 

  • उज्जैन में आज दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण।
  • प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण।
  • विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी पीएम मोदी।

Vedic Clock in Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में आज गुरुवार 29 फरवरी को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही जिले के 1819.549 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन के साथ सभी जिलों में साइबर तहसील का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक जगह लाइव देखने और सुनने की व्यवस्था की जाएगी।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को बेहद खास माना जा रहा है। घड़ी को 85 फीट उचांई पर टॉवर पर लगाया गया है। इस कार्यक्रम में MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। 22 मार्च 2022 को इस घड़ी की नींव रखी गई थी।

संबंधित खबर:Vedic Clock in Ujjain: उज्जैन में पीएम मोदी करेंगे मुहूर्त-पंचांग बताने वाली वैदिक घड़ी का लोकार्पण, मोबाइल फोन पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे घड़ी का ऐप

   वैदिक घड़ी की खासियत

इस घड़ी में वैदिक समय, IST, GMT के साथ भारतीय काल की गणना विक्रम संवत् की जानकारी के साथ विक्रम संवत् पंचांग (भारतीय प्राचीन कैलेंडर) शामिल रहेगा। सूर्योदय से सूर्यास्त के साथ ग्रह, योग, नक्षत्र, चौघड़िया, भद्रा, चंद्र स्थिति, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण की जानकारी इस घड़ी से मिलेगी।

ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, अमृत काल और मौसम से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। आपको बता दें, कि वैदिक घड़ी में हर घंटे बाद बैकग्राउंड में नई तस्वीर दिखेगी। इसके साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर, नवग्रह, राशि चक्र के साथ दूसरे धार्मिक स्थल भी दिखाई देंगे।

इतना ही नहीं देश-दुनिया के खूबसूरत सूर्यास्त, सूर्य ग्रहण के नजारे भी देखने को मिलेंगे। घड़ी इंटरनेट और ग्लोबल पॉजिशिनिंग सिस्टम (GPS) से जुड़ी रहेगी। वैदिक घड़ी से जुड़ा एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा।

इस घड़ी में जो बदलाव होंगे, वो एप में भी शो होंगे। इसे मैन्युअल भी ऑपरेट किया जा सकता है । इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह घड़ी में 24 घंटे नहीं बल्कि 30 घंटे का समय बताएगी।

संबंधित खबर:Ujjain Mahakal: महाशिवरात्रि के चलते उज्जैन महाकाल मंदिर के बदले नियम, भक्तों के लिए ये सुविधा बंद

   घड़ीके लिए उज्जैन ही क्यों चुना?

ऐसी है घडी

वैदिक घड़ी लगाने के लिए उज्जैन में जीवाजी वेधशाला के पास 85 फीट ऊंचा टावर बनाया गया है। जिस पर इस वैदिक घड़ी को लगाया गया है। विक्रम शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी के अनुसार, यह घड़ी दुनिया की पहली ऐसी घड़ी है, जिसमें भारतीय काल की गणना को दर्शाया जाएगा।

उज्जैन को काल गणना (टाइम कैलकुलेशन) का केंद्र माना जाता रहा है। साथ ही उज्जैन से कर्क रेखा गुजरी है। इसी लिए वैदिक घड़ी  के लिए उज्जैन उत्तम जगह है। 10x10 फीट की वैदिक घड़ी को बनाने में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article