PM Modi: RBI की दो नई स्कीम हुई लांच, पीएम ने शुभारंभ करते हुए कही यह बात ..

PM Modi: RBI की दो नई स्कीम हुई लांच, पीएम ने शुभारंभ करते हुए कही यह बात .. PM Modi: Two new schemes of RBI were launched, PM said this while launching ..

PM Modi: RBI की दो नई स्कीम हुई लांच, पीएम ने शुभारंभ करते हुए कही यह बात ..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत बैंकिंग प्रणाली अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये भारतीय रिजर्व बैंक की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहलों... खुदरा प्रत्यक्ष योजना और केंद्रीय एकीकृत लोकपाल योजना का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

मोदी ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार के पिछले सात साल के कार्यकाल के दौरान बैंकों की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) की पहचान पारदर्शी तरीके से हो रही है और समाधान और वसूली (रिकवरी) पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ता केंद्रित इन पहल का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे लोगों के लिए निवेश के रास्ते खुलेंगे और पूंजी बाजार तक उनकी पहुंच आसान और सुरक्षित हो सकेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे छोटे निवेशकों को सीधे सरकारी प्रतिभूतियों के बाजार में निवेश का अवसर मिलेगा।’’ मोदी ने कहा कि निवेश सुगमता, बैंकिंग प्रणाली पर आम आदमी का भरोसा वित्तीय समावेशन और आसान पहुंच की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे पहले बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ाना है। इसके तहत खुदरा निवेशकों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश करने का रास्ता खुल जायेगा।

पीएमओ ने कहा, ‘‘निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के हवाले से ऑनलाइन सरकारी प्रतिभूति खाते आसानी से खोल सकते हैं और उन प्रतिभूतियों का रखरखाव कर सकते हैं। यह सेवा नि:शुल्क होगी।’’ बयान के मुताबिक, एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य शिकायतों को दूर करने वाली प्रणाली में और सुधार लाना है ताकि संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक नियम बना सके।

पीएमओ के मुताबिक, ‘‘इस योजना की केंद्रीय विषयवस्तु ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ की अवधारणा पर आधारित है। इसके तहत एक पोर्टल, एक ई-मेल और एक पता होगा, जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दायर कर सकते हैं। ग्राहक एक ही स्थान पर अपनी शिकायत दे सकते हैं, दस्तावेज जमा कर सकते हैं, अपनी शिकायतों-दस्तावेजों की स्थिति जान सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं।’’

what is rbi retail direct scheme subsidiaries of rbi schemes of government retail direct scheme by rbi retail direct scheme retail direct rbi retail direct Reserve Bank of India in News Reserve Bank of India for news Reserve Bank rbi’s retail direct scheme rbi upsc rbi schemes RBI Scheme RBI rules rbi role rbi retails direct scheme rbi retail direct scheme upsc RBI Retail Direct Scheme News rbi retail direct scheme hindi rbi retail direct scheme 2021 rbi retail direct scheme rbi retail direct rbi policy rbi origin rbi news rbi new rules 2021 rbi new rules 2020 RBI New rules rbi mpc meet RBI MPC RBI monetary policy rbi launch 2 schemes rbi latest RBI in News rbi history RBI Governor Shaktikanta Das RBI Governor rbi functions RBI Direct Scheme rbi direct new scheme rbi bonds rbi banking awareness rbi act RBI Prime Minister Narendra Modi pm rbi retail direct scheme pm of india pm narendra modi speech latest PM Narendra Modi Speech pm narendra modi pm modi's speech pm modi speech today pm modi speech latest PM Modi Speech pm modi rbi pm modi no. 1 leader in world pm modi news pm modi live pm modi latest speech pm modi in italy pm modi addresses PM Modi narendra modi youtube narendra modi news narendra modi live narendra modi latest speech 2021 narendra modi interview narendra modi monetary policy of rbi modinomics modi's speech modi speech today modi speech live modi speech at rbi Modi Speech Modi news modi live speech modi live news modi live modi in usa Modi Govt modi Loans banking-loan business hindi news Integrated Ombudsman Scheme howdy modi functions of the rbi functions of rbi business banking loan Banking and Loans banking
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article