Latest Updates: त्रिनिदाद-टोबैगो में PM मोदी, MP में छात्रों को लैपटॉप की राशि देंगे CM मोहन, जानें आज और क्या होगा

Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर रहेंगे। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव होनहार छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगे।

PM Modi Trinidad Tobago visit MP CM Mohan Yadav Laptop Distribution India England second test 4 july updates hindi news

Latest Updates: 4 जुलाई शुक्रवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और खेलों की दुनिया में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

पीएम मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो दौरा

PM Modi Trinidad Tobago visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर रहेंगे। वे त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कांगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता होगी। इन बैठकों का उद्देश्य दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाना है।

मध्यप्रदेश में लैपटॉप की राशि जारी करेंगे सीएम मोहन

cm mohan yadav laptop

4 जुलाई शुक्रवार को सीएम मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप की राशि जारी करेंगे। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए दी जा रही है। इस साल 94 हजार 234 स्टूडेंट्स को लैपटॉप के लिए 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

लखनऊ में आम महोत्सव

lucknow mango festival

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 4 जुलाई से 3 दिन के लिए आम महोत्सव शुरू हो रहा है। आम महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस महोत्सव में आम की कई वैरायटी मिलेंगी।

भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन

akashdeep

बर्मिंघम के एजबस्टन में 4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल होगा। दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड भारत से अभी 510 रन पीछे है। दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 10 विकेट पर 587 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 269 रन की पारी खेली। जडेजा 89 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की पहली पारी में आकाशदीप ने 2 बल्लेबाजों को जीरो पर पैवेलियन भेजा। सिराज ने एक और झटका दिया।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

मध्यप्रदेश में अब रात में भी काम कर सकेंगी महिलाएं, सरकार ने दी परमिशन, जानें क्या रहेंगी शर्तें

MP Womens Night Shift: मध्यप्रदेश में अब महिलाएं रात में भी काम कर सकेंगी। महिलाओं को शॉपिंग मॉल, बाजार, कारखानों में रात में काम करने की अनुमति मध्यप्रदेश सरकार ने कुछ जरूरी शर्तों के साथ दे दी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कंपनी को प्रोटोकॉल फॉलो करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article