Youth Parliament Festival: विवेकानंद जयंती पर बोले PM-राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन, इसे जड़ से खत्म करना है

Youth Parliament Festival: विवेकानंद जयंती पर बोले PM-राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन, इसे जड़ से खत्म करना है, PM Modi said in National Youth Parliament Festival political dynasty is the biggest enemy of democracy Dynasty politics is a challenge

Youth Parliament Festival: विवेकानंद जयंती पर बोले PM-राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन, इसे जड़ से खत्म करना है

Image Source: Twitter@BJP

Youth Parliament Festival:
स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय युवा संसद समारोह को संबोधित किया। विवेकानंद की जयंती को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान पीएम ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती का ये दिन हम सभी को नई प्रेरणा देता है।

इसके अलावा पीएम ने राजनीतिक वंशवाद को लेकर कहा, राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन, इसे जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। PM ने कहा, राजनीतिक वंशवाद में कभी भी ‘देश पहले’ नहीं होता, उनके लिए सब कुछ ‘मैं और मेरा परिवार’ होता है।

पीएम मोदी ने कहा, पहले देश में ये धारणा बन गई थी कि अगर कोई युवक राजनीति की तरफ रुख करता था तो घर वाले कहते थे कि बच्चा बिगड़ रहा है। क्योंकि राजनीति का मतलब ही बन गया था- झगड़ा, फसाद, लूट-खसोट, भ्रष्टाचार। लोग कहते थे कि सब कुछ बदल सकता है लेकिन सियासत नहीं बदल सकती।

पीएम बोले, आज राजनीति में ईमानदार लोगों को भी मौका मिल रहा है। ईमानदारी और परफॉरमेंस आज की राजनीति की पहली अनिवार्य शर्त होती जा रही है। जो समाज संकटों में भी प्रगति के रास्ते बनाना सीख लेता है, वो समाज अपना भविष्य खुद लिखता है। इसलिए आज भारत और 130 करोड़ भारतवासी अपना उत्तम भविष्य खुद गढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार जिनकी विरासत थी, उनका भ्रष्टाचार ही आज उन पर बोझ बन गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article