PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का सोमवार को भोपाल दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, जानें पूरी खबर

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर आएंग। इसे मिलाकर पिछले...

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का सोमवार को भोपाल दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, जानें पूरी खबर

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर आएंग। इसे मिलाकर पिछले 45 दिनों में प्रदेश का उनका यह तीसरा दौरा होगा।

वी डी शर्मा ने दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा की ओर की पांच अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली गई जन आशीर्वाद यात्राओं के समापन समारोह में मोदी शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने बताया, “मोदी जी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक) की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में पार्टी के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि मोदीजी सुबह 11 बजे के आसपास जंबूरी मैदान पहुंचेंगे और उम्मीद है कि वह दोपहर एक बजे भोपाल से रवाना होंगे।

‘जन आशीर्वाद यात्रा में भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ’

शर्मा ने बताया कि जंबूरी मैदान में लाखों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे और वे मोदी जी को सुनने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश में चुनावी अभियान के अंतर्गत पांच जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन किया गया। पहली यात्रा का शुरूआत 3 सितम्बर को चित्रकूट से निकाली गई, जबकि बाकी यात्राएं नीमच, श्योपुर, मंडला एवं खण्डवा से प्रारंभ हुई थी।

शर्मा ने कहा कि पूर्व में जो जन आशीर्वाद यात्राएं निकलती थीं, वो सभी विधानसभाओं तक नहीं पहुंच पाती थीं। लेकिन इस बार 21 दिनों में 5 जन आशीर्वाद यात्राएं 223 विधानसभाओं तक पहुंची हैं।

उन्होंने कहा कि इन यात्राओं को 10,600 किलोमीटर की दूरी तय करना था, लेकिन जनसमर्थन से उत्साहित होकर इन यात्राओं ने 10,880 किलोमीटर की दूरी तय की।

शर्मा ने कहा कि इन पांचों जन आशीर्वाद यात्राओं में पार्टी को जनता का जो भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, उसके माध्यम से जनता से प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण के कार्यों पर मोहर लगा दी है।

ये भी पढ़ें: 

Asian Games 2023: टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में हारी, जानें पूरी खबर

IND vs AUS 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 400 रन का विशाल लक्ष्य, जानें पूरी खबर

Asli Pista ki Pahchan: पिस्ता के नाम पर बिक रही है रंगी हुई मूंगफली, ऐसे करें असली पिस्ता की पहचान

Bigg Boss 17 New Promo: बिग बॉस 17 का प्रोमो हुआ रिलीज़, इस दिन होगा ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का ग्रैंड प्रीमियर

Asian Games 2023: अर्जुन, अरविंद ने नौकायन में जीता सिल्वर मेडल, जानें पूरी खबर

pm modi, narendra modi, modi bhopal visit, pm bhopal visit, vd sharma, jan ashirwad yarta 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article