पीएम मोदी का पोलैंड-यूक्रेन दौरा: यूक्रेन जाने वाले पहले प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में हो सकती है चर्चा

PM Modi Poland-Ukraine Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 अगस्त) दो दिवसीय पोलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं।

PM Modi Poland-Ukraine Visit

PM Modi Poland Ukraine Visit two day visit to Poland meet Indian people he will go to Ukraine Hindi News

PM Modi Poland-Ukraine Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 अगस्त) दो दिवसीय पोलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी पहले पोलैंड जाएंगे और भी यहां से यूक्रेन के लिए रवाना होंगे। बता दें कि 45 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री वॉरसॉ की धरती पर कदम रखेगा। वह यहां राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। साथ ही साथ वह यहां पर रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात करते नजर आएंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1826112237666447500

पोलैंड में 25 हजार भारतीय

भारतीय मुल के 25 हजार भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। इसमें करीब 5 हजार के करीब छात्र पढ़ने के लिए गए हुए हैं, जिस समय रूस-यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ उस समय पोलैंड सरकार और वहां के लोगों ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। ऑपरेश गंगा के दौरान पोलैंड ने भारत की सहायता की थी। साल 2022 में पोलैंड के ही रास्ते ही करीब 4 हजार से भी ज्यादा छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकाले गए थे।

ट्रेन से जाएंगे पीएम मोदी यूक्रेन

प्रधानमंत्री दो दिवसीय पोलैंड दौरे के बाद 23 अगस्त शुक्रवार को यूक्रेन जाएंगे। वह पोलैंड से ट्रेन के जरिए यूक्रेन में दाखिल होंगे। पोलैंज से प्रधानमंत्री मोदी रेल फोर्स वन नामक ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1826115687636439221

इसमें करीब उन्हें 10 घंटे का समय लगेगा। पीएम मोदी की वापसी की यात्रा भी इतनी ही लंबी होगी। प्रधानमंत्री करीब 30 साल बाद यूक्रेन जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कीव दौरे से जुड़ी आधिकारिक जानकारी को साझा किया गया है।

इसमें कहा गया है कि 23 अगस्त को यूक्रेन के फ्लैग डे के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग पर भी बात की जाएगी। भारत और यूक्रेन के बीच कई अहम दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए जाने की पूरी संभावना है। पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा को लेकर पूरी दुनिया की नजर उनपर बनी हुई है।

इस क्षेत्रों में हो सकती हैं अहम चर्चा

भारतीय विदेश मंत्रायल के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने जानकारी दी कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ता में भारत-यूक्रेन के संबंधों के संपूर्ण आयाम पर ध्यान केंद्रित किए जाने की पूरी उम्मीद है। इसमें कृषि, बुनियादी ढांचा, फार्मास्यूटिक्स, स्वास्थ्य और शिक्षा, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध जैसे कई अहम क्षेत्र शामिल हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत और यूक्रेन के पुननिर्माण में रुचि रखता है, इसपर उन्होंने कहा कि भारत न केवल संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बल्कि बेहतर रिकवरी प्रोसेस में भी सभी आवश्यक सहायता और योगदान प्रदान करने को पूरी तरह से तैयार है।

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: आरक्षण को लेकर भारत बंद का ऐलान, सुबह 6 से शाम 8 बजे तक रहेगा बंद; राजधानी में खुले रहेंगे बाजार!

ये भी पढ़ें- Maharashtra Akola News: बदलापुर के बाद अकोला में छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत, शिक्षक दिखाता था अश्लील वीडियो; FIR दर्ज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article