PM Modi Mother Health: मां को देखने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी ! राहुल गांधी ने की स्वास्थ्य कामना

PM Modi Mother Health: मां को देखने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी ! राहुल गांधी ने की स्वास्थ्य कामना

अहमदाबाद। PM Modi Mother Health LIVE देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं पर मां की तबीयत को देखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

स्वास्थ्य में है सुधार 

आपको बताते चलें कि, मंगलवार देर रात हीराबा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। जहां पर आज सामने आए हेल्थ बुलेटिन में बताया कि, हीराबा की तबीयत अब स्थिर है।

राहुल गांधी ने की स्वास्थ्य की कामना

यहां पर पीएम मोदी की मां हीरा बा की तबीयत खराब होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article