Mizoram Elections 2023: चुनावी मोड में पीएम मोदी, 30 अक्टूबर को मिजोरम का दौरा करेंगे पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी संभालेंगे चुनावी कमान, कुछ दिनों में मोदी के 5 राज्यों में ताबड़तोड़ दौरे

आइजोल मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार के वास्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को राज्य के ममित शहर का दौरा करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रचार अभियान में होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी राज्य में सात नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान में शामिल होंगे। भाजपा की मिजोरम इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वनलालहुमुआका ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''प्रधानमंत्री मोदी के 30 अक्टूबर को ममित शहर का दौरा करने और पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने की संभावना है।'' उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राय सिलसूरी में चुनाव प्रचार करेंगे और शर्मा ममित और हाचेक का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रचार की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को भाजपा ने मिजोरम चुनाव

प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: हमलावरों ने घर में घुसकर बीजेपी नेता को मारी गोली, वारदात से मचा हड़कंप

Assembly Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 174 उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल, राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज

Yamuna Expressway Accident: एक झटके में पांच जिंदगियां खत्म, हादसे में उजड़ गया परिवार

Mission Gaganyaan 2023: इसरो के गगनयान मिशन के क्रू मॉडल की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग, पढ़िए मिशन की पूरी खबर

US China Tension: अमेरिका ने चीनी कंपनियों पर लगाया बैन, पाकिस्तान को देता था बैलिस्टिक मिसाइलों के उपकरण

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article