Women's Day 2021: PM Modi ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई, महिला सशक्तिकरण पर कही ये बात

Women’s Day 2021: PM Modi ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई, महिला सशक्तिकरण पर कही ये बात

One Nation, One Election

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर (Women’s Day 2021)महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में (Women’s Day 2021)काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।’’ प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं। भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मानसीमानसी

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password