Principal Adviser Resign: PM मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने दिया इस्तीफा, ‘निजी कारणों’ को बताया वजह

Principal Adviser Resign: PM मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने दिया इस्तीफा, ‘निजी कारणों’ को बताया वजह

नई दिल्ली।  (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार (Principal Adviser Resign)पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के अधिकारी रहे सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले उन्हें कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। वह चार वर्षों तक कैबिनेट सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।सिन्हा ऊर्जा मंत्रालय में सचिव के पद भी काम कर चुके हैं।

सितंबर 2019 को बनाए गए थे मुख्य सलाहकार

सिन्हा ने 13 जून, 2015 से 30 अगस्त, 2019 तक मंत्रिमंडल सचिव के रूप में कार्य (Principal Adviser Resign) किया था। वे उत्तर प्रदेश काडर के 1977 बैच के भारतीय प्राशसनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। अपने शानदार करियर के दौरान सिन्हा ने विद्युत और जहाजरानी मंत्रालयों में सचिव के रूप में सेवा की है. उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में भी काम किया है।

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password