PM Modi Bhopal Visit: आज भोपाल आएंगे PM नरेंद्र मोदी, महिलाओं को करेंगे संबोधित, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

PM Modi Bhopal visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। यह महासम्मेलन देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। जानिए पीएम का पूरा मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम।

PM Modi Bhopal Visit: आज भोपाल आएंगे PM नरेंद्र मोदी, महिलाओं को करेंगे संबोधित, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

हाइलाइट्स

  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कार्यक्रम।
  • महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी।
  • विकास परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री।

PM Modi Bhopal visit: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आज शनिवार को राजधानी भोपाल में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है, इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी जंबूरी में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से दो लाख से अधिक महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। मंच पर महिला मंत्रियों के साथ सैन्य महिला अधिकारियों की भी तस्वीरें लगाई जाएंगी। यह कार्यक्रम महिला शक्ति और सामाजिक योगदान को मंच देने के लिए किया जा रहा है।

महासम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

भोपाल के जंबूरी मैदान में शनिवार, 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशेष महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। वे लगभग 2 घंटे 15 मिनट भोपाल रहेंगे। इस दौरान वे करीब 45 मिनट महिलाओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम महान समाज सुधारक और सुशासक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। पीएम के भोपाल दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम

  • 1,271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) के निर्माण की पहली किस्त (483 करोड़ रुपए) की अंतरित की जाएगी।
  • इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह छह किलोमीटर लंबा कॉरिडोर मेट्रो येलो लाइन का हिस्सा है, जिसमें पांच स्टेशन शामिल हैं।
  • दतिया एयरपोर्ट (60 करोड़ रुपए) और सतना एयरपोर्ट (37 करोड़ रुपए) का लोकार्पण करेंगे।
  • सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शिप्रा नदी पर 29 किलोमीटर लंबे घाटों के निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन होगा (लागत: 778.91 करोड़ रुपए)।

डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री देवी अहिल्याबाई होलकर पर आधारित डाक टिकट और स्मृति सिक्का भी जारी करेंगे और कला-संस्कृति में योगदान देने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण, संस्कृति, और शासन में महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था में जिम्मेदारी

जंबूरी मैदार कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगी। सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए उच्च तकनीक का इस्तेमाल होगा। ड्रोन, हाईटेक कैमरे, मेटल डिटेक्टर और बस डिस्पोजल यूनिट जैसी आधुनिक तकनीक लगाई गई है। इन उपकरणों का संचालन महिला अफसर करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें... PM मोदी का भोपाल दौरा: 31 मई के महासम्मेलन को लेकर यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट, जानें ट्रैफिक और पार्किंग का पूरा प्लान

PM मोदी का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल:

  • सुबह 9:30 बजे- दिल्ली से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे।
  • सुबह 10:55 बजे- भोपाल एयरपोर्ट (स्टेट हैंगर) पर लैंडिंग।
  • सुबह 11:00 बजे- स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना
  • सुबह 11:20 बजे- जंबूरी मैदान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
  • 11:30 बजे से 12:30 बजे तक- देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती समारोह व महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12:35 बजे- कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
  • दोपहर 12:40 बजे- हेलिकॉप्टर से स्टेट हैंगर के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 1:05 बजे- स्टेट हैंगर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना।
  • दोपहर 2:30 बजे- दिल्ली पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी 3 जून को आएंगे भोपाल: AICC ऑब्जर्वर से करेंगे बातचीत, भितरघातियों को मार्क करेगी कांग्रेस

publive-image

Rahul Gandhi Bhopal visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 3 जून को भोपाल के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के दौरे के ठीक दो दिन बाद होने वाले राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस के संगठनात्मक सशक्तिकरण के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी AICC पर्यवेक्षकों, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे। कांग्रेस में संगठनात्मक पुनर्गठन और भितरघातियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया भी तेज होगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article