Advertisment

Ram Mandir Pran-Pratistha: अयोध्या में 22 की सुबह रामलला की आंखों से हटेगी पट्टी, ये VVIP सोने की तीली से लगाएंगे काजल

Ram Mandir Pran-Pratistha: रामलला के प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है।  भगवान राम के मंदिर के साथ-साथ भगवान की अचल प्रतिमा भी बन कर तैयार है।

author-image
Kalpana Madhu
Ram Mandir Pran-Pratistha: अयोध्या में 22 की सुबह रामलला की आंखों से हटेगी पट्टी, ये VVIP सोने की तीली से लगाएंगे काजल

Ram Mandir Pran-Pratistha: रामलला के प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है।  भगवान राम के मंदिर के साथ-साथ भगवान की अचल प्रतिमा भी बन कर तैयार है। अब ये प्रतिमा  मंदिर में भी लग चुकी है ।

Advertisment

22 जनवरी को प्रतिष्ठा होगी उससे पहले गाजे-बाजे के साथ अयोध्या के मठ-मंदिरों का दर्शन करते हुए भगवान रामलला की शोभायात्रा राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचेगी। जहां पर उसका प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगा।

अयोध्या (Ayodhya) में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब दो दिन से भी कम वक्त बचा है। पूरा शहर कार्यक्रम की तैयारी में लगा है। आज भी अयोध्या में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा के तहत हो रहे कार्यक्रमों का आज पांचवा दिन है। इस बीच 22 जनवरी को दर्शन के लिए शेड्यूल भी जारी हो चुका है।

आज मंदिर में क्या हो रहा है?

सात दिनों तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानों का आज पांचवा दिन है। इनकी शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और ये 22 फरवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ खत्म होंगे।

Advertisment

आज राम मंदिर के गर्भगृह को सरयू के जल से धोया जाएगा। फिर वास्तु शांति और अन्नाधिवास अनुष्ठान होंगे। अन्नाधिवास के तहत कई कार्यक्रम होंगे। इनमें शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास पूजन आदि होंगे। इस दौरान भगवान राम की मूर्ति को इन सामग्रियों में रखकर उनका पूजन होगा। बता दें मूर्ति पहले ही गर्भगृह में पहुंच चुकी है।

22 जनवरी का शेड्यूल

22 जनवरी को दोपहर 12:05 बजे से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

इस दौरान करीब 7,000 VIP यात्री मंदिर प्रांगण में मौजूद होंगे। प्रोग्राम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।  ये प्रसारण दुनियाभर में भारतीय दूतावासों समेत सभी अहम मंदिरों में भी किया जाएगा।

Advertisment

दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री अयोध्या में जनसभा करेंगे और दोपहर 2:15 बजे शिव मंदिर में दर्शन और पूजा होगी।

आम दिनों में दर्शन टाइमिंग

23 जनवरी से मंदिर आम लोगों के लिए खुल जाएगा। इस दौरान टाइमिंग कुछ इस तरह रहेगी।

अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समारोह: दर्शन टाइमिंग

श्रद्धालु अयोध्या राम मंदिर में सुबह 7 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दिव्य दर्शन कर सकेंगे।

Advertisment

ट्रैफिक रेगुलेशंस जारी

शुक्रवार को आधी रात से अयोध्या में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हो गए हैं। अयोध्या के आसपास से होकर निकलने वाले रास्तों को डायवर्ट किया जा रहा है।

लखनऊ, गोंडा, बस्ती, सुलतानपुर जैसे इलाकों से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं शहर में निजी वाहनों को एंट्री पास के जरिए मिल रही है।

आरती टाइमिंग

जागरण/श्रृंगार आरती: 6:30 AM

भोग आरती: 12 PM

सांध्य आरती: 7:30 PM

कैसे करें दर्शन बुकिंग

श्रद्धालुओं को दर्शन टाइम स्लॉट के हिसाब से होंगे। ऐसे में वे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए आपको Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर कर OTP जेनरेट करना होगा, जिससे आप लॉगिन हो पाएंगे।

इसके बाद माय प्रोफाइल में जाएं और आरती या दर्शन के लिए स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन चुनें, यहां अपनी तारीख और आरती टाइमिंग दर्ज करें. फिर आप आरती के पहले मंदिर में काउंटर से अपना पास ले सकते हैं।

सेम डे बुकिंग उपलब्ध स्लॉट्स पर निर्भर करती है।  इसके लिए आरती शेड्यूल के 30 मिनट पहले कैंप ऑफिस पहुंचे. साथ में एक सरकारी आईडी भी ले जाएं।

60 देशों में हो रहे कार्यक्रम, पेरिस में एफिल टावर तक यात्रा

जानकारी के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और जापान समेत करीब 60 देशों में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके तहत 22 जनवरी को राम यात्रा निकाली जाएगी।

कुल मिलाकर 200 से ज्यादा जगहों पर कार्यक्रम हो रहा है। पेरिस में एफिल टावर तक राम यात्रा निकाली जा रही है. कई जगहों पर छोटे कार्यक्रम भी हो रहे हैं। न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वॉयर में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी होंगे। राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ही रामलला की प्रतिमा से पर्दा हटाएंगे। इसके बाद वह भगवान की आंखों में काजल भी लगाएंगे।

संबंधित खबर: 

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकेंड का मुहूर्त, जानें क्या है वो समय?  

इसके बाद रामलला की प्रतिमा का सोने के वस्त्र धारण कराए जाएंगे और 56 भोग लगाया जाएगा। इस सबसे पहले राम लला को नगर भ्रमण कराया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा में ये महंत मौजूद रहेंगे

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी दास जी महाराज, महंत महेश्वर दास, उदासीन आश्रम अयोध्या के महंत डॉ। भरत दास महाराज, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महंत त्रिभुवन दास, स्वामी पुष्करानंद, महंत जुनेंद्र मुनि, कोठारी राघवेंद्र, महंत महेश्वर दास आदि उदासीन संप्रदाय के महंत उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली अयोध्या पहुंच चुके हैं।

ये सभी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा में जरूरी हैं ये 3 काम

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बताते हैं कि 22 जनवरी को प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। प्रभु राम अपने सिंहासन पर जब विराजमान होंगे उसके पहले तक आंख में पट्टी रहेगी और जब प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्य संपन्न हो जाएगा तब पट्टी खोली जाएगी।

उसके बाद मुख्य यजमान प्रधानमंत्री मोदी विराजमान रामलला की आंखों की पट्टी खोलेंगे और उसके बाद आईना दिखाया जाएगा। इस दौरान रामलला को काजल भी लगाया जाएगा। यह तीन काम बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें सबसे पहले काम है पट्टी हटाना दूसरा काम है शीशा दिखाना और तीसरा काम है काजल लगाना ।

संबंधित खबर: 

Ayodhya Travel Guide: रामलला का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं आप भी अयोध्या, इस तरह प्लान करें यात्रा

सरयू से जल से शुद्ध होगा मंदिर, लगाया जाएगा 56 भोग

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सरयू नदी से जल लाकर मंदिर को शुद्ध किया जाएगा। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के मुताबिक 15 से ही अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा।

मुख्य पुजारी के मुताबिक जब भगवान राम लंका विजय कर अयोध्या लौटे थे उस दिन अयोध्या के हर घर में भोग बना था। इसीलिए 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 56 भोग लगाने का कार्यक्रम रखा गया है।

यह भी पढ़ें: 

Ayodhaya Ram Mandir: अयोध्या में ATS ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, खालिस्तान से संबंध! घटना को देने वाले थे अंजाम

CM Sagar News: आज सागर में सीएम, 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

CM Sagar News: आज सागर में सीएम, 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

Rameshwar Sharma MLA Bhopal: भोपाल में प्रदेश के सबसे बड़े सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आज, जानें कितने भक्त होंगे शामिल

Ayodhya Travel Guide: रामलला का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं आप भी अयोध्या, इस तरह प्लान करें यात्रा

hindi news dressed in gold clothes PM Modi apply kajal in the eyes of Ram Lalla Pran Pratishtha Mahotsav in Ayodhya Ram Lalla dressed in gold clothes
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें