PM Kisan: 10वीं किस्त को लेकर नया अपडेट, बचे हुए किसानों के खाते में इस दिन आएंगे पैसे!

PM Kisan: 10वीं किस्त को लेकर नया अपडेट, बचे हुए किसानों के खाते में इस दिन आएंगे पैसे!PM Kisan: New update regarding 10th installment, money will come in the account of remaining farmers on this day!

PM Kisan: 10वीं किस्त को लेकर नया अपडेट, बचे हुए किसानों के खाते में इस दिन आएंगे पैसे!

नई दिल्ली। देशभर में करीब 10 करोड़ किसानों को पीएम मोदी ने नए साल पर तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने 1 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। बता दें कि इस योजना का लाभ करीब 10 करोड़ किसान को मिलता है। वहीं इस योजना के तहत हर वर्ष देशभर में किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। इस योजना से अब तक किसानों के खाते में 10किस्तों का पैसा आ चुका है। लेकिन इसके बाद भी कुछ किसान ऐसे हैं जिन्हें 10वीं किस्त अब तक नहीं मिली है। अगर आप भी उन में शामिल हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे बचे हुए किसानों के खाते में किस दिन पैसे आएंगे।

इस दिन आएंगे पैसे
पीएम मोदी द्वारा एक जनवरी को कई किसानों के खाते में 10वीं किस्त भेज दी गई है लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में अब तक पैसे नहीं आए हैं। तो बता दें कि किसानों के खाते में 10वीं किस्त का पैसा मार्च तक आता रहेगा, जिन किसानों को जनवरी में किस्त नहीं मिली है उन्हें 31 मार्च तक पैसे भेज दिए जाएंगे। अगर इसके बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं तो आप इस तरह शिकायत भी कर सकते हैं।

इस तरह करें शिकायत
अगर आपके खाते में भी अब तक पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त 2000 रुपये नहीं आई है तो इसकी शिकायत करके आप योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले जिस क्षेत्र में आप रहते हैं वहां के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करना होगा। अगर उसके बाद भी आपकी समस्या हल नहीं होती है तो आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन नंबर पर भी अपनी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलवा आप पीएम किसान की ईमेल आइडी pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 011-23381092 पर कर सकते हैं।

इधर भी कर सकते हैं शिकायत
अगर कई प्रयासों के बाद भी आपके खाते में 9वीं किस्त 2000 रुपये नहीं आए हैं तो आप इसकी शिकायत कृषि मंत्रालय में भी कर सकते हैं। यहां शिकायत करने से आपकी समस्या जरूर सही होगी और आपके भी खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर सरकार भी सभी प्रयास कर रही है जिससे किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। इसके साथ ही अगर आपने अभी तो लिस्ट में अपना नाम नहीं चेक किया है तो लिस्ट में आप इस तरह से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इस तरह चेक करें लिस्ट
किसान लिस्ट में अपना नाम और खाते में पैसा आया या नहीं इसे घर बैठे ही चेक कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। जिसके बाद आपको होमपेज पर Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा इस सेक्शन को आपको क्लिक करना है। वहीं इस सेक्शन को जब आप ओपन करेंगे तो आपको एक विकल्प दिखाई देगा Beneficiaries List, जिसमें आपको अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपके सामने Get Report का एक विकल्प आएगा जिसपर क्लिक करके आप लिस्ट देख सकते हैं इस लिस्ट में उन सभी किसानों का नाम शामिल होगा जिन्हें इस योजना का लाम मिला हो। वहीं इस लिस्ट में आप अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।

PM Modi bansal mp news bansal news today pm narendra modi farmer Hindi News Channel MP mp news hindi "articleSection mp hindi news bansal mp news today Aadhar card PM Kisan Samman Nidhi Yojana business news in hindi business news PM Kisan Pm kisan samman nidhi 2021 PM Kisan Samman Nidhi scheme list mein apna naam kaise check karein PM Kisan Yojna Kishta pm kisan10th instalment status Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana modi government Beneficiary List E-Kyc important rules Installments Kisan Samman Nidhi Yojana kisan samman nidhi yojana kaise apply kare kisan samman yojana online application Pm kisan samman nidhi PM kisan samman nidhi installment pm kisan samman nidhi yojana new list pm kisan samman nidhi yojana online pm kisan samman nidhi yojana online apply PM Kisan Samman Nidhi yojana update pm kisan samman nidhi yojna pm kisan samman nidhi yojna online PM Kisan Yojana PM Kisan Yojana news account business Business Rs 2thousand check your name come farmers Good news Hindi Headlines Yojana Registration kaise check karein Madhya Pradesh Today Hindi MP Samachar in News Channel in Hindi PM Kisan Beneficiary PM Kisan Helpline PM kisan installment Helpline Numbers PM Kisan Online pm kisan samman nidhi scheme pm kissan PM PM Kisan Samman Pradesh Breaking Hindi Rs 2 Pradesh ksnys list like this Madhya registration PM Kisan PM Kisan Beneficiary PM Kisan Samman PM Kisan Samman Nidhi 2021 kisan samman nidhi yojana kaise apply kare PM Kisan Samman Yojana PM Kisan Samman Yojana installment 10th instalment of pm kisan pm kisan 10th instalment PM Kisan Samman Nidhi business news pm kisan samman nidhi ekyc pm kisan samman nidhi yojana list pm kisan samman nidhi yojna 10 kist registration PM Kisan pm kisan samman nidhi yojana online apply PM kisan 10 th installment
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article