/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/HOLI2024.jpeg)
Holi 2024: पूरा देश होली के रंग में रंग गया है। आज यानी 25 मार्च को रंग गुलाल धूम दैश के हर कोने में देखी जा रही है। भारत में कई ऐसी जगह भी हैं जहां कि होली विश्व प्रसिद्ध हैं।
इन्हीं जगहों में से एक है मथुरा-वृंदावन की होली। यहां पर अलग-अलग तरह से होली खेलने की परंपरा सालों से चलती आ रही है।
मथुरा में आपको अनोखी तरह की होली देखने को मिलेगी। इस जगह की होली देखने के लिए विदेश तक से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में देखिए मथुरा वृंदावन में होली की धूम।
श्री राधावल्लभ जी मंदिर की होली
मथुरा-वृंदावन में वसंत पंचमी से ही होली (Holi 2024) का उत्सव मनाया जाता है। यहां 40 दिन का होली उत्सव होता है। इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।
आज होली के अवसर पर वृदावन के श्री राधावल्लभ जी मंदिर में हजारों भक्त गुलाल से होली खेल रहे हैं। आप वीडियो में लोगों को भक्ति के रंग में रंगा हुआ देख सकते हैं।
प्रियाकांत जू मंदिर में ऐसे खेली गई होली
होलिका दहन वाले दिन भी वृंदावन में धूमधाम से होली खेली गई। भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर के मंदिर प्रियाकांत जू में होली खेलने के लिए लोग देश-विदेश से यहां पहुंचे। देवकीनंदन ठाकुर ने घंटो तक रंग बरसाया।
बता दें कि प्रियाकांत जू मंदिर पर विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
प्रियाकांत जू मंदिर में हाईड्रोलिक पिचकारी की मदद से भक्तों पर टेसू रंग बरसाया जाता है। इसके अलावा भक्तों को लड्डू-जलेबी बांटी गई।
मंदिर के इस उत्सव में कलाकार भी शामिल हुए। इन कलाकारों के गानों पर भक्तों ने नाच गाना कर होली के आनंद को दोगुना बढ़ा दिया।
यब भी पढे़े..
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us