Planetry change: 16 दिनों में बदलने वाली हैं 5 ग्रहों की चाल, जानें आप पर क्या होगा असर

वैसे तो ग्रहों की चाल Planetry change  प्रतिमाह बदलती है। लेकिन इस माह सितंबर में कुछ खास ग्रहों में परिवर्तन होने जा रहा है।

Planetry change: 16 दिनों में बदलने वाली हैं 5 ग्रहों की चाल, जानें आप पर क्या होगा असर

नई दिल्ली। वैसे तो ग्रहों की चाल Planetry change  प्रतिमाह बदलती है। लेकिन इस माह सितंबर में कुछ खास ग्रहों में परिवर्तन होने जा रहा है। जिसका असर मौसम को साथ—साथ आम जनता पर भी होने वाला। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार आइए जानते हैं उन ग्रहों के बारे में। जिसमें मकर, कुंभ, धनु और मीन राशि के लोगों को नुकसान से बचने की सलाह दी जा रही है।

6 सितंबर को शुक्र ने किया प्रवेश
शुक्र ने 6 सितंबर को कन्या से तुला में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ मंगल भी सिंह से कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

14 सितंबर को गुरू होंगे वृक्री
14 सितंबर को ग्रह गुरू वक्री होने जा रहे हैं। Planetry change  इसके अलावा सूर्य भी 17 सितंबर की शाम को सिंह से कन्या राशि और बुध 21 सितंबर को कन्या से तुला राशि में जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों की माने तो इन ग्रहों का फेरबदल बाजार के साथ—साथ और शेयर बाजार में भी बड़ा उतार-चढ़ाव ला सकता है। राजनीति के क्षेत्र में लोग आरोप-प्रत्यारोप की सारी हदें पार कर देंगे। इसके अलावा कृषि व अध्यात्म के क्षेत्र में भी उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और वृश्चिक इन पांच राशि के जातकों को लाभ होगा। तो वहीं मेष, कर्क राशि वालों को मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहों का यह परिवर्तन मकर, कुंभ, धनु और मीन राशि के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। अत: नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्र डालेंगे बारिश में व्यवधान
तुला राशि में पहुंचकर शुक्र बारिश में रूकावटें पैदा करेंगे। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होगी। तो वहीं कन्या राशि में मंगल के पहुंचने से कहीं-कहीं प्राकृतिक आपदा और कहीं आंधी-तूफान आने की आशंका बनी हुई है। ग्रहों की यह स्थिति 8 से 15 सितंबर के बीच बनेगी। बावजूद इसके उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। इस
दौरान मंगल और बुध की जो स्थिति बन रही है जो युवाओं को आईटी और विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति के अवसर दिलाएगी।

यह होगा राशियों पर असर

मेष-
गुरू का गोचर इस राशि के जातकों के लिए आय के साधन बढ़ाएगा। वाहन आपको सावधानी से चलाना होगा।

वृषभ-
आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन-
इस राशि के जातकों को लंबी और सुखद यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य सुख भी आपको मिलेगा।

कर्क-
इस दौरान कर्क राशि के जातकों को विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। आपको मान-हानि का भय बना हुआ है।

सिंह-
सिंह राशि के जातकों परिवार व दोस्तों का पूरा—पूरा सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या-
ग्रहों का यह गोचर इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। व्यय अधिक हो सकता है।

तुला-
तुला राशि के जातकों को इस दौरान संपत्ति का लाभ हो सकता है। पर इस दौरान आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।

वृश्चिक-
वृश्चिक राशि वाले धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे। इस दौरान आपके खर्च भी बढ़ेंगे।

धनु-
धनु राशि वाले वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर निपटाने का प्रयास करें।

मकर-
मकर राशि के जातकों को व्यापार से लाभ होगा। सेहत में थोड़ा उतार—चढ़ाव आ सकता है।

कुंभ-
कुंभ राशि वालों की आय बढ़ेगी। पर इसके साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी।

मीन-
मीन राशि के जातकों को गृह कलह से बचना होगा। व्यापार में आपको हानि हो सकती है।

अनिष्ट से बचने के लिए करें यह उपाय
— इस माह कई ग्रहों में फेरबदल हो रहा है। अत: ग्रहों के अनिष्ठ फल से बचने के लिए मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमानजी की उपासना करनी चाहिए।
— कर्क, कन्या और मकर राशि वालों को शिव जी की आराधना करनी चाहिए।
— बाकी राशि वाले सूर्य देव की उपासना करें।
— साथ ही जरूरतमंदों को भोजन व जरूरत का सामान दान करें। इसके अलावा हर सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करना आपके लिए शुभ फल दे सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article