कल होगा सूर्य का गोचर, जाने क्या होगा राशियों पर असर

Planetary change : कल होगा सूर्य का गोचर, जाने क्या होगा राशियों पर असर

Tomorrow will be the movement of the sun,

भोपाल। कल यानि शुक्रवार को  Planetary change सभी ग्रहों के राजा सूर्य Tomorrow will be the movement of the sun का वृष राशि के मेष राशि में गोचर होने जा रहा है। वृष राशि में पहले से ही बुध, शुक्र और राहु ग्रह स्थित हैं। ऐसे में सूर्य देव इन सभी के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बनाएगें। सूर्य अब एक माह तक इसी राशि में रहेंगे। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार अभी सूर्य कृतिका नक्षत्र में हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही कल से गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा। आइए जानते हैं इस चर्तुग्रही योग का समस्त राशियों पर क्या शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को यह योग प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इन्हें आर्थिक रूप से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक समस्याएं घेर सकती हैं।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों को यह योग मिलाजुला असर दिखाएगा। राजनीतिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान आपको परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का इस समय धन अधिक खर्च होगा। आर्थिक रूप से आप थोड़ा चिंतित महसूस करेंगे। अत: सोचसमझकर व्यय करें। पारिवारिक स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। मानसिक बैचेनी बनी रह सकती है।

सिंह राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह योग शुभ है। परिवार में प्रेम बढ़ाना होगा। नहीं तो समस्या पैदा हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि इस तरह के मामलों को कोर्ट कचेहरी के बाहर ही सुलझाएं। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

तुला राशि
इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। लेकिन इस बीच आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। चोट—चपेट की संभावना है।

वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी व्यापर में भी सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक तनाव की स्थिति होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ फलदायी है। किसी पुराने मुकदमें से छुटकारा मिल सकती है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होने के प्रबल योग हैं। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे

मकर राशि
इस अवधि में आपको परेशानि का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से आपकी राह में चुनौतियां आएंगी। मित्रों से मतभेद हो सकता है। विपरीत परिस्थियों का सामना करने के लिए आपको तैयार रहना होगा।

कुंभ राशि
राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य बाधित होगा। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आशानुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। साथ ही मेहनत का पूरा श्रेय आपको नहीं मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password