Advertisment

Places to visit in Winter: भारत की इन जगहों को कहा जाता है मिनी कश्मीर, जानिए नाम

भारत में घूमने की जगह जिन्हे "मिनी कश्मीर" भी कहा जाता है। इन जगहों पर कुछ हद तक कश्मीर जैसा अनुभव कर सकतें है।

author-image
Bansal news
Places to visit in Winter: भारत की इन जगहों को कहा जाता है मिनी कश्मीर, जानिए नाम

Places to visit in Winter : आज के दौर में लोग गर्मी या सर्दियों की छुट्टियों में घूमना लाइफस्टाइल का महत्वपूर्ण भाग बन गया है। जिसमें से भी लोग सबसे ज्यादा सर्दियों में घूमना पसंद करते हैं।

Advertisment

लेकिन घूमने जाने की प्लानिंग के पहले सभी के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि "आखिर घूमने जाएं कहाँ? आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताएँगे जिन्हें "मिनी कश्मीर" के नाम से भी जाना जाता है।

इन जगहों पर कुछ हद तक कश्मीर जैसा अनुभव कर सकतें है। इन जगहों का दृश्य देखकर आपके मन के साथ दिल भी खुश हो जाएगा। आप इन जगहों को अपनी अगली विंटर वेकेशन की सूची में शामिल कर सकतें हैं।

"कश्मीर ऑफ़ मालवा" नरसिंहगढ़ मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश पर्यटकों के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थान बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश में कई खूबसूरत धरोहर बसी हुई हैं। जो न केवल भारत बल्कि विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं।

Advertisment

ऐसे ही मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ में स्थित जगह को मालवा का कश्मीर यानि "कश्मीर ऑफ़ मालवा" के नाम से भी जाना जाता है। नरसिंहगढ़ में मालवा ऑफ़ कश्मीर में आप घूमने के लिए गऊ घाटी झरना, पारसनाथ झील, 300 साल पुराना नरसिंहगढ़ किला, जल मंदिर और महादेव मंदिर जा सकतें हैं।

राजधानी भोपाल से नरसिंहगढ़ 85 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। आप भोपाल से फ्लाइट और बस से नरसिंहगढ़ पहुँच सकतें हैं।

publive-image

"कश्मीर ऑफ़ बुंदेलखंड" महोबा, उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश के महोबा जिलें में चरखारी नगर अपने सुरम्य दृश्यों और झीलों से आपका मन मोह लेगा। चरखारी नगर भगवान कृष्ण को लेकर महत्वपूर्ण बताया जाता है। क्योंकि यहाँ पर भगवान श्री कृष्ण के 108 मंदिर स्थापित हैं।

Advertisment

बता दें कि इन मंदिरों का इतिहास हज़ारों साल पुराना है। साथ ही यहाँ की पर्वतमालाएं और झील विश्वस्तरीय शांति का अनुभव कराती हैं। चरखारी नगर उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से लगभग 34 किलोमीटर दूर है।

आप यूपी फ्लाइट की मदद से जा सकतें हैं | जिसके बाद महोबा जिले से बस या ऑटो की सहयता से चरखारी पहुँच सकतें हैं।

publive-image

"रण ऑफ़ कच्छ" कच्छ पश्चिमी गुजरात

गुजरात के कच्छ जिले में स्थित "रण ऑफ कच्छ" एक लोकप्रिय घूमने का स्थान है। रण ऑफ़ कच्छ में आपको गुजरती सभ्यता , संस्कृति और स्वादिस्ट गुजरती व्यंजनों का मेल देखने को मिलेगा।

Advertisment

रण ऑफ़ कच्छ की जमीन पूरी तरह से सफ़ेद नमक से ढकी हुई है। जो आपको बर्फीले जगहों जैसे अनुभव कराएगी। बता दें हर साल के अंत में यहाँ एक बड़े कार्यक्रम "रण महोत्स्व" का आयोजन किया जाता है।

इस "रण महोत्स्व"आयोजन में भारत सहित अन्य देशों से भी लोग शामिल होतें हैं। यह आयोजन गुजरात की सभ्यता, संस्कृति और सुन्दर स्वरुप को दर्शाता है।

publive-image

आप दिल्ली, अहमदाबाद या मुंबई से सीधा भुज के लिए फ्लाइट से जा सकते हैं। भुज से आप गुजरात टूरिज्म की एसी और नॉन-एसी बसों से "रण ऑफ़ कच्छ" या रण महोत्सव में पहुँच सकतें हैं।

winter vaccation, travel in winter,  places to visit in winter, winter trip 2023, विंटर वेकेशन, विंटर ट्रिप

ये भी पढे:

12thFail Movie Review: देश के हर संघर्षी युवा की कहानी है 12th फेल, बस जीरो से कर स्टार्ट, पढ़ें मूवी रिव्यू

MPPSC 2023: पीसीएस परीक्षा के पंजीकरण की आगे बढ़ी अंतिम तिथि, अब इस दिन तक करें आवेदन

MP Election 2023: नारायण त्रिपाठी ने कहा- प्रदेश की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी विंध्य जनता पार्टी, जल्द करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा

Rajasthan Elections: महिलाओं को 10 हजार रुपये हर साल देगी कांग्रेस, 500 में सिलेंडर का भी किया वादा

Mizoram Election: म‍िजोरम में कांग्रेस झोंकेगी पूरी ताकत, प्रियंका गांधी समेत ये नेता करेंगे प्रचार

places to visit in winter travel in winter winter trip 2023 winter vaccation
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें