Pitru Paksha 2025 Plants: पितृपक्ष में लगाएं ये शुभ 3 पौधे, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद, होगी तरक्की

Pitru Paksha 2025 Plants: पितृ पक्ष 2025 (7 सितंबर से 21 सितंबर) में पितरों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद पाने के लिए 3 पौधे लगाना बेहद शुभ माना गया है। जानें पीपल, बरगद और तुलसी के पौधे लगाने का महत्व और फायदे।

Pitru Paksha 2025 Plants: पितृपक्ष में लगाएं ये शुभ 3 पौधे, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद, होगी तरक्की

Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है। इस पखवाड़े में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान किए गए कर्मकांड न केवल पितरों को संतुष्टि देते हैं बल्कि साधक के जीवन में सुख-समृद्धि भी लाते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तक चलता है। साल 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से 21 सितंबर तक रहेगा। इस अवधि में यदि कोई जातक पितरों की प्रसन्नता के लिए विशेष पौधे लगाता है तो पूर्वजों की कृपा उस पर सदा बनी रहती है।

आइए जानते हैं आचार्य आनंद भारद्वाज से कि पितृ पक्ष में कौन से पौधे लगाना शुभ होता है।

पितृ पक्ष में लगाएं ये 3 पौधे

1. पीपल का पेड़

[caption id="attachment_889395" align="alignnone" width="1039"]publive-image पीपल का पेड़[/caption]

शास्त्रों के अनुसार पीपल में कई देवी-देवताओं का वास होता है। पितृ पक्ष के समय पीपल का पेड़ और भी ज्यादा महत्व रखता है। मान्यता है कि इसमें पितरों का वास होता है। यदि इस अवधि में घर या आसपास पीपल का पौधा लगाकर उसकी नियमित पूजा-अर्चना की जाए, तो पूर्वज प्रसन्न होते हैं और पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।

2. बरगद का पेड़

[caption id="attachment_889396" align="alignnone" width="1034"]publive-image बरगद का पेड़[/caption]

बरगद का पेड़ दीर्घायु, अमरता और त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु और शिव) का प्रतीक माना जाता है। पितृ पक्ष में इस पेड़ की पूजा या इसे लगाने से सभी प्रकार के दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। मान्यता है कि इसकी परिक्रमा करने से आयु लंबी होती है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

ये भी पढ़ें : Tips and Tricks: बारिश में दीवारों की सीलन और बदबू से हैं परेशान, इस देसी नुस्खे से मिनटों में पाएं छुटकारा

3. तुलसी का पौधा

[caption id="attachment_889399" align="alignnone" width="1037"]publive-image तुलसी का पौधा[/caption]

तुलसी को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। इसमें देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास माना जाता है। पितृ पक्ष में घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे न केवल पितरों की कृपा मिलती है, बल्कि व्यक्ति को ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है। तुलसी की नियमित पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है।

पितृ पक्ष केवल श्राद्ध और तर्पण का समय नहीं है, बल्कि यह पूर्वजों को याद करने और उनके बताए आदर्शों को अपनाने का भी अवसर है। इस अवधि में पीपल, बरगद और तुलसी जैसे पौधे लगाने से पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है और घर में समृद्धि, शांति और तरक्की आती है।

ये भी पढ़ें : पितृपक्ष में लगाएं ये 3 पौधे, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article