Pitru Paksha 2023: बुंदेलखंड में अनोखी परंपरा, बालिकाएं करती हैं पिंडदान, जानें कारण

पितृपक्ष में पिंडदान और तर्पण के साथ ब्राह्मण भोज का काफी महत्‍व हैं। इस दौरान तर्पण की ज्यादातर धार्मिक क्रियाएं पुरुष ही निभाते रहे हैं।

Pitru Paksha 2023: बुंदेलखंड में अनोखी परंपरा, बालिकाएं करती हैं पिंडदान, जानें कारण

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में पितरों के लिए श्राद्ध और तर्पण के साथ ब्राह्मण भोज कराने का हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इन दिनों हमारे पूर्वज स्वर्ग लोक से धरती पर आते हैं।

पितृ पक्ष के दौरान तर्पण की ज्यादातर धार्मिक क्रियाएं और प्रथाएं पुरुष ही निभाते रहे हैं। ले‍किन बुंदेलखंड में एक अनोखी परंपरा है, जिसके चलते बच्चे, महिलाएं पूर्वजों का दर्पण करतीं हैं।

बुंदेलखंड खासकर पन्ना, बांदा, अजयगढ़ और यूपी से सटे इलाकों में 'महबुलिया' पितृ पक्ष के उदास और सूने माहौल में उत्सव और फूलों का रंग भरता है, तो पूर्वजों के प्रति सम्मान का संस्कार भी नई पीढ़ी में जगाता है।

बालिकाएं करती हैं तर्पण

‘महबुलिया’ के जरिए मृत बच्चों को कन्याओं के हाथों से तर्पण कराया जाता है। पितृ पक्ष के पहले दिन से ही बालिकाएं एक झाड़ी को रंग-बिरंगे फूल-पत्तियों से सजाती हैं।

पितृपक्ष में बुजुर्ग सादगी के साथ पुरखों का पूजन-तर्पण करते हैं। तब महबुलिया पूजन के लिए बालिकाओं की चहल-पहल वातावरण को खुशनुमा बना देती है।

‘महापुरिया’ लोकगीत गाते हैं लोग

इस पूजा के लिए ‘महापुरिया’ लोकगीत गाते हुए महबुलिया की  परिक्रमा के बाद फूलों को जल में विसर्जित कर दिया जाता है।

इसके बाद बच्चे लोगों को भीगे चने और पंजीरी का प्रसाद बांटते हैं। पितृ पक्ष के शुरुआती 14 दिन तक सिर्फ बालिकाएं ये परंपरा निभाती हैं। आखिरी के दिन लड़के और पूरा गांव एक साथ मृत बच्चों का तर्पण करता है।

सदियों से चली आ रही परंपरा

पंडित राजेश कुमार बताते हैं, ‘’गांव में पूर्वजों को हर आयु के लोगों के तर्पण की परंपरा है। सदियों से चली आ रही इस परम्परा की शुरुआत कब हुई, इसका कोई सीधा उल्लेख नहीं मिलता।‘’

राजेश आगें बताया, ‘’कहा जाता है कि सदियों पहले 'महबुलिया' नाम की एक वृद्ध महिला ने मृत बच्चों का तर्पण करने के लिए इस विशेष पूजा की शुरुआत की थी। बाद में इसका नाम ही महबुलिया पड़ गया। जिसे गांव के लोग अब निभा रहे हैं।‘’

ये भी पढ़ेंं: 

RBI MPC Meeting: रेपो रेट पर RBI गवर्नर ने किया बड़ा एलान, जानें यहां

World Cup 2023: टीम इंडिया को मैच से पहले बड़ा झटका, डेंगू का शिकार हुआ ये ओपनर बल्लेबाज

IND vs BAN: भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, नवरात्रि से पहले 16 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द

Diwali Party Makeup Look: दिवाली पार्टी में इन टिप्स से पूरी तरह बदले अपना लुक, लगेगें एकदम परफेक्ट

Pitru Paksha 2023, Pind Daan in Pitru Paksha, Mahabuliya, Pitru Paksha 2023 in Hindi,पितृपक्ष 2023, पितृपक्ष में पिंडदान, महबुलिया परंपरा ,

बुंदेलखंड में पितृपक्ष, बुंदेलखंड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article