Pitru Moksha Amavasya 2025: अमावस्या पर पितरों को खुश करने के लिए ब्राह्मणों को करें ये दान, मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

Pitru Moksha Amavasya 2025: अमावस्या पर पितरों को खुश करने के लिए ब्राह्मणों को करें ये दान, मिलेगी पितृदोष से मुक्ति pitru-moksha-amavasya-2025-sarva-pitra-amavasya-daan-ke-niyam-surya-grahan-hindi-news-pds

Pitru Moksha Sarva Pitra Amavasya 2025

Pitru Moksha Sarva Pitra Amavasya 2025

Pitru Moksha Amavasya Daan ke Niyam 2025: बीते 15 दिनों से चल रहे पितृपक्ष की समाप्ति 21 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या के साथ हो रही है। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी है। हालांकि ये भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में यदि आप 15 दिन तक पितरों के लिए दान पुण्य नहीं कर पाएं हैं तो 21 सितंबर रविवार आपके पास आखिरी मौका है। जब आप उन्हें खुश करके पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

ऐसे में चलिए जानते हैं कि पितृमोक्ष अमावस्या पर ब्रहृण को क्या दान करना चाहिए।

पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को दान करने से पितर तृप्त होते हैं और खुश होकर घर-परिवार को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ध्यान रखें कि दान में वही चीज़ें दें जो ब्राह्मणों के रोज़मर्रा काम आ सकें।

क्या-क्या दें दान में?

  • पैसे (धन) – दक्षिणा में ब्राह्मणों को पैसे देना सबसे जरूरी माना गया है। इससे वे अपनी ज़रूरत की चीज़ें खरीद सकते हैं।

  • कपड़े – धोती, कुर्ता, गमछा या अन्य नए और साफ कपड़े दान करना शुभ माना जाता है।

  • अनाज – गेहूं, चावल, दाल और तिल का दान बहुत पुण्यकारी है। खासकर तिल का दान पितरों को मोक्ष दिलाने में सहायक माना जाता है।

  • जूते-चप्पल और छाता – दूर से आए ब्राह्मणों को चप्पल या छाता देना भी अच्छी परंपरा मानी गई है।

  • बर्तन – तांबे या कांसे की थाली, लोटा या गिलास जैसे बर्तन दान किए जा सकते हैं। ये धातुएं पवित्र मानी जाती हैं।

  • अन्य जरूरी चीज़ें – शक्कर, नमक, सब्जियां या कोई भी रोज़मर्रा की उपयोगी चीज़ें भी दान में दी जा सकती हैं।

दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान 

  • दक्षिणा हमेशा भोजन के बाद और सम्मानपूर्वक दें।

  • दान की चीज़ें अच्छी और साफ-सुथरी होनी चाहिए।

  • अगर एक से ज़्यादा ब्राह्मणों को दान दे रहे हैं तो सभी को समान वस्तुएं और धन दें।

  • दान देते समय अहंकार या दिखावा बिलकुल न करें, दान हमेशा श्रद्धा और विनम्रता से करें।

पितरों को खुश करने का आसान तरीका – ब्राह्मणों को करें ये दान

पितृ पक्ष में अगर आप ब्राह्मणों को दान करते हैं तो माना जाता है कि पितर तृप्त हो जाते हैं और घर-परिवार को सुख, शांति और तरक्की का आशीर्वाद देते हैं। बस ध्यान यही रखना है कि दान में वही चीज़ें दें जो उनके काम आएं।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाने से बनेंगे मेष के काम, वृष को मिल सकती है गुड न्यूज, मिथुन-कर्क राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article