PFI ARRESTS: मध्यप्रदेश में हुई PFI सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई, लगाया गया UAPA एक्ट

PFI ARRESTS: मध्यप्रदेश में हुई PFI सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई, लगाया गया UAPA एक्ट

भोपाल: मध्यप्रदेश में गिरफ्तार हुए प्रतिबंधित संगठन PFI के सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए  21 PFI सदस्यों में से 3 पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होंने के सबूत मिले। जिस वजह से उनपर UAPA एक्ट लगाया गया है।  जिन 3 PFI सदस्यों पर UAPA लगाया गया है वे मध्यप्रदेश के  इंदौर, उज्जैन, नीमच से गिरफ्तार किए गए थे।

बता दें कि उनके मोबाइल, बैंक अकाउंट के जरिए हुए कई बड़े खुलासे हुए है। वे व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करने का काम करते थे। जिसके लिए विदेशों से बड़े पैमाने पर टेरर फंडिंग का लिया पैसा अकाउंट में आता था। वहीं गिरफ्तार हुए 2 1  PFI सदस्यों पर शुरुआत में धारा 151 लगाई गई थी।

बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक PFI के कुल 25 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके है। जिनमें अब तक 7 सदस्यों पर लग चुका UAPA एक्ट। वहीं सूत्रों के मुताबिक आगे भी कई संदिग्ध लोगों की गिरफ्तार हो सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article