Petrol Price: प्रदेश में 99 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकतीं पेट्रोल की कीमतें, जानें क्या है वजह

Petrol Price: प्रदेश में 99 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकतीं पेट्रोल की कीमतें, जानें क्या है वजह petrol-prices-cannot-exceed-99-rupees-in-the-state-know-what-is-the-reason

Petrol Price: प्रदेश में 99 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकतीं पेट्रोल की कीमतें, जानें क्या है वजह

भोपाल। प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। शिवराज सरकार को बढ़ी हुई कीमतों को लेकर काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें 96.43 रुपए लीटर हो गई हैं। हालांकि प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें 99 रुपए के पार नहीं जा सकतीं। इसकी वजह है पेट्रोल पंप की मशीनें। दरअसल पेट्रोल पंप की मशीनों में तीन डिजिट की सुविधा नहीं है। अगर पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए हो जाएंगी तो मशीनें काम करना बंद कर देंगी। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने के कारण अब मिलना बंद हो गया है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें 100.6 रुपए हो गया है। इस कारण अब प्रीमियम पेट्रोल मिलना बंद हो गया है।

प्रदेश में बढ़ रही पेट्रोल की कीमतें
प्रदेश में लगातार पेट्रोल की कीमतों में बृद्धि हो रही है। बजट के बाद से लगातार छह बार बढ़ोत्तरी हो गई है। वर्तमान में पेट्रोल की कीमतें 96.43 रुपए लीटर हैं। वहीं डीजल के दाम 86.46 रुपए हो गया है। प्रदेश में इस वक्त मंडला जिले में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है, यहां पावर पेट्रोल के दाम 100.56 रुपए हैं, वहीं नॉर्मल पेट्रोल के दाम 96.88 रुपए प्रति लीटर हैं। मंडला के अलावा मंदसौर में भी पेट्रोल 100 के पार पहुंचा, यहां पावर पेट्रोल के दाम 100.53 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए, वहीं नॉर्मल पेट्रोल के दाम 96.85 रुपए प्रति लीटर पर हैं। यहां डीजल 87.29 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिका। अब बढ़ते दाम सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article